BOB LBO Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका! इस पद के लिए निकली 2500 वैकेंसी; अप्लाई करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

BOB LBO Vacancy 2025: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने में दिलचस्पी रखते है तो बैंक ऑफ बड़ौदा LBO पद के लिए 2500 वैकेंसी लेकर आया है।

BOB LBO Vacancy 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

BOB LBO Vacancy 2025: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने में दिलचस्पी रखते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। देश के प्राइवेट बैंकों में से एक BOB यानि (Bank Of Baroda) LBO के लिए 2500 वैकेंसी लेकर आया है। बता दें कि बीते दिन यानि 4 जुलाई से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तारीख 24 जुलाई 2025 है। बैंक ऑफ बड़ौदा वर्तमान में स्थानीय बैंक अधिकारी के पद के लिए आवेदन स्वीकार कर रहा है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपको बताते है पूरी प्रक्रिया।

बैंक ने इन राज्यों के लिए निकाली BOB LBO Vacancy 2025

बता दें कि बैंक ने BOB LBO Vacancy 2025 गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा के लिए निकाली है। सबसे खास बात है कि उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्ष होना चाहिए जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। जिसमे पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना शामिल है।

बीओबी एलबीओ वैकेंसी 2025 के लिए योग्ता

पद के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान (एकीकृत दोहरी डिग्री – IDD सहित) किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, साथ ही लागू भुगतान गेटवे शुल्क भी है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है, साथ ही गेटवे शुल्क भी है।

BOB LBO Vacancy 2025 की क्या होगा चयन प्रक्रिया

और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते है।

Exit mobile version