---Advertisement---

BSF Vacancy 2025: बीएसएफ में निकली कॉन्स्टेबल जीडी के 391 पदों पर वैकेंसी, जानें कैसे कर पाएंगे आवेदन

BSF Vacancy 2025: सीमा सुरक्षा बल ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कुल 391 पद भरे जाएँगे। आवेदन 16 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 किए जा सकते हैं। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे वालों के लिए है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 16, 2025 1:18 अपराह्न

BSF Vacancy 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

BSF Vacancy 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने एक नई भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है। जीडी कांस्टेबल 391 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे वालों के लिए है। बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 की विस्तृत जानकारी के लिए, इस खबर को अंत तक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

BSF Vacancy 2025: बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 डिटेल्स

गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कुल 391 पद भरे जाएँगे। आवेदन 16 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्तिगत या टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने सहित कोई विशेष खेल योग्यता भी होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ द्वारा जारी वैकेंसी नोटिफिकेशन देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025: कैसे करें आवेदन

  • बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.qov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘रिक्रूटमेंट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ‘बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025’ पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करके सबमिट करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करने और फॉर्म का पूर्वावलोकन करने के बाद सबमिट बटन दबाएँ।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और उसका कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर रख लें।

ये भी पढ़ें: LIC AAO Result 2025: एलआईसी एएओ रिजल्ट होने वाला है जारी, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड, चेक करें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asif Ali Zardari

मार्च 3, 2026

Mohammad Amir

मार्च 3, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

Asim Munir

मार्च 2, 2026