---Advertisement---

Career Tips: पत्रकारिता कर बनाना है उज्ज्वल भविष्य तो देखें Top 5 कॉलेजों की लिस्ट, पढ़ाई के तुरंत बाद मिलेगी नौकरी

Career Tips: देश का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता। आज कल के समय में अधिकतर बच्चे अपना भविष्य पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। जर्नलिज्म के एक ऐसा करियर ऑप्शन है जहां आप नाम, सोहरत और पैसा तीनों कमा सकते हैं। यहां आपको देश के लिए और जनता के लिए काम करने का सुनहरा अवसर ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 1:05 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2023 2:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Career Tips: देश का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता। आज कल के समय में अधिकतर बच्चे अपना भविष्य पत्रकारिता के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं। जर्नलिज्म के एक ऐसा करियर ऑप्शन है जहां आप नाम, सोहरत और पैसा तीनों कमा सकते हैं। यहां आपको देश के लिए और जनता के लिए काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं इससे आपकी पहचान भी बनेगी। वहीं आप खूब पैसा भी कमा सकते हैं।

जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के बाद आप कई सारे फील्ड में करियर स्थापित कर सकते हैं। इसमें आपके पास कई करियर ऑप्शन हैं। जिसमें कंटेंट राइटर से लेकर वीडियोग्राफर और फोटोग्राफर तक शामिल हैं। वहीं आप एंकरिंग भी कर सकते हैं और इसमें रिपोर्टिंग का भी सबसे बेहतर ऑप्शन शामिल है। इसके लिए आपको बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म करना होगा। वहीं आप डिप्लोमा और मास्टर डिग्री भी हासिल कर सकते हैं।

जर्नलिज्म एक ऐसा फील्ड है जहां पर फिल्म निर्देशन, कॉरपोरेट संचार और इवेंट मैनेजमेंट में भी करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपको देश में टॉप कॉलेज में दाखिला लेना होगा। अगर आप बेहतर कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई करते हैं तो आपको बेस्ट करियर ऑप्शन मिलेगा। तो आइए जानते हैं देश के टॉप 5 कॉलेज के बार में।

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए भारत के टॉप कॉलेज के लिस्ट में शामिल है। यहां पर पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई होती है। आप ग्रेजुएशन कर यहां पर पीजी डिप्लोमा कर सकते हैं।

2. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली

दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए दूसरे नंबर पर स्थित है। यहां से छात्र ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं मास्टर्स के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया बेहतर ऑप्शन है।

Also Read: Career Tips: अब सिविल जज बनकर अपने सभी सपनों को करें साकार, जानें कैसे बनाएं बेहतरीन करियर

3. सिंबियोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन, पुणे

पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए सिंबियोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन तीसरे नंबर पर आता है। ये कॉलेज प्लेसमेंट के लिए सबसे बेहतर है। यहां पर पढ़ने वाले छात्रों को पढाई के दौरान ही प्लेसमेंट मिल जाती है।

4. लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन, दिल्ली

दिल्ली में स्थित लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन पत्रकारिता के लिए चौथे स्थान पर है। ये कॉलेज मास कम्युनिकेशन के लिए सबसे बेस्ट है। ये कॉलेज प्लेसमेंट के लिए भी सबसे बेस्ट है। यहां से कई बड़े पत्रकारों ने जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

5. माखनलाल चतुर्वेदी जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल

पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए देश के उच्च विश्वविद्यालय में शामिल है माखनलाल चतुर्वेदी जनसंचार विश्वविद्यालय। यहां पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाती है। इस कॉलेज से स्टूडेंट्स को बड़ी मीडिया कंपनी में प्लेसमेंट दी जाती है।

Also Read- CAREER TIPS: करना है सभी सपनों को साकार तो बनाएं एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में करियर, खूब कमा सकेंगे पैसे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Bank of Baroda recruitment 2026

मार्च 28, 2026