---Advertisement---

CBSE 12th Result 2026: इस बार कब तक आएगा? जानिए क्या है अपडेट, नोट कर लें वेबसाइट्स

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट स्कोरकार्ड देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर जैसे ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 31, 2026 11:48 पूर्वाह्न

CBSE 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी ख़बरें समाने आई है। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 मई के मध्य के आस-पास घोषित कर सकता है। नतीजे जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, और cbse.gov.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे कब आएंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मई के बीच में घोषित किए जा सकते हैं। हालाँकि, इस बाबत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया है। मालूम हो कि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई हैं। इस बार सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 17.88 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने का फार्मूला क्या है?

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में (थ्योरी + प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन मिलाकर) कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए विषय-विशिष्ट न्यूनतम अंक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मार्किंग स्कीम के अनुसार लागू होते हैं। जो छात्र एक या एक से ज़्यादा विषयों में पास होने के लिए ज़रूरी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाते, वे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जानकारी हो कि सीबीएसई द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षाएं आमतौर पर जुलाई महीने में आयोजित की जाती रही है।

सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने पर स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे। सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट स्कोरकार्ड देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल नंबर जैसे ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों से संबंधित जानकारी के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं का इंतज़ार करें। जैसे ही परिणामों की घोषणा से जुड़ी कोई भी जानकारी उपलब्ध होगी, उसे तुरंत यहाँ साझा किया जाएगा। इसलिए, डीएनपी इंडिया हिंदी से जुड़े रहें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 31, 2026

ICSE, ISC Result 2026

मार्च 31, 2026

Amit Shah

मार्च 31, 2026

Tahir Anwar

मार्च 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026