---Advertisement---

CBSE 12th Result 2026: आ गई परिणाम की घड़ी! सिर्फ वेबसाइट के भरोसे न रहें, UMANG ऐप के जरिए ऐसे चेक करें अपना स्कोर; इस बात का रखें ध्यान

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई के लाखों स्टूडेंट्स को बुधवार को खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी रखनी चाहिए। ताकि आखिरी समय में किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 10:50 पूर्वाह्न

CBSE 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE 12th Result 2026: मई के मिड में सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में रोजाना इंटरनेट पर नए-नए अपडेट्स ने स्टूडेंट्स को परेशान कर दिया है। मगर अब छात्रों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, सरकारी पोर्टल उमंग पर एक स्पेशल डिटेल सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई के 12वीं के छात्रों को जल्द ही परिणाम देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट के भरोसे नहीं रहना है। छात्र उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना स्कोर जांच सकते हैं।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 उमंग ऐप पर करें चेक

  • उमंग ऐप के जरिए भी छात्र सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 को चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले अपने फोन में उमंग ऐप इंस्टाल करना होगा। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर का सहारा ले सकते हैं।
  • फिर मोबाइल नंबर के जरिए ऐप में लॉगइन करें। ओटीपी से खुद को वेरिफाई करें।
  • हालांकि, अगर आप ऐप पर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तभी यह प्रोसेस हो पाएगा। वरना पहले आपको अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • फिर आपको सर्च बार में “CBSE” खोजें या मुख्य मेनू से “Education Services” सेक्शन पर जाएं।
  • उपलब्ध परिणाम सेवाओं की सूची में से “CBSE Class XII Results 2026” चुनें।
  • ऐसा करने के बाद रोल नंबर स्कूल का नाम समेत मांगी गई सभी डिटेल भरें और सबमिट करें।
  • फिर स्क्रीन पर आपके सामने परिणाम आ जाएगा, जिसे भविष्य की जरूरत के लिए आप सेव कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026

  • वहीं, आधिकारिक वेबसाइट के लिए छात्रों को cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके डिवाइस पर नतीजा आ जाएगा। आप चाहे तो उसे फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बात का खास ध्यान रखें छात्र

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सीबीएसई बुधवार को शाम तक 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर सटीक समय की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और अपनी लॉगइन डिटेल तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट दिन में किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। साथ ही किसी भी स्कैम से सावधान रहें, क्योंकि इस टाइम पर कई फर्जी वेबसाइट भी काम करती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Prateek Yadav

मई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026

Punjab News

मई 12, 2026