---Advertisement---

Punjab Board 10th Result 2026: चंद घंटों बाद खत्म होगा 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार, बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं अपना स्कोर; पढ़ें खबर

Punjab Board 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 अगले कुछ टाइम में आ सकता है। ऐसे में छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहना चाहिए। साथ ही परिणाम देखने के लिए एसएमएस माध्यम का उपयोग करना चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2026 12:17 अपराह्न

Punjab Board 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Board 10th Result 2026: मई के शुरुआती 10 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। पंजाब के लाखों स्टूडेंट्स को सोमवार को बड़ी राहत मिल सकती है। पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। ऐसे में एग्जाम देने वाले छात्रों को अपने रोलनंबर के साथ तैयार रहना चाहिए। साथ ही रिजल्ट चेक करने के लिए किसी भी धोखेबाजी से सावधान रहना है और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करना है। ऐसे में स्टूडेंट्स ऑफलाइन मोड के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड जांच सकते हैं।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 बिना इंटरनेट से ऐसे देखें

एग्जाम आने के टाइम पर अक्सर आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्रैश कर जाती हैं। ऐसे में पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र ऑफलाइन मोड का यूज कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को SMS की सुविधा का लाभ उठाना होगा। ऐसे में आपको अपने फोन के मैसेज सेक्शन में जाकर PB10 टाइप करके उसके बाद अपना रोल नंबर लिखना होगा और उसे 5676750 पर भेजना होगा। ऐसा करने के बाद नतीजा आपके मोबाइल के इनबॉक्स में आ जाएगा। हालांकि, आपको सिर्फ रजिस्टर्ड फोन नंबर का इस्तेमाल करना है।

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जांचने के लिए करें डिजिलॉकर का इस्तेमाल

वहीं, पंजाब बोर्ड 10वीं का परिणाम चेक करने के लिए छात्र डिजिलॉकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पहले डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • फिर मोबाइल या आधार नंबर से लॉगइन करें।
  • इसके बाद शिक्षा अनुभाग के अंतर्गत PSEB का चयन करें।
  • फिर अपना रोल नंबर समेत मांगी गई सभी डिटेल भरें और सबमिट करें।
  • परीक्षा का परिणाम आपके सामने आ जाएगा, आप उसे सेव कर सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

  • स्टूडेंट पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट या Punjab India Results पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज खुलने के बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अपना रोलनंबर सहित सभी डिटेल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • फिर परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप भविष्य की जरूरत के लिए उसे डाउनलोड करके डिजिटली सेव कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पंजाब बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा 6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इस एग्जाम में लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे, ऐसे में अब स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। पंजाब बोर्ड ने छात्रों को परिणाम चेक करने के दौरान किसी भी स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मई 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 10, 2026

Bhagwant Mann

मई 10, 2026

Anurag Dhanda

मई 10, 2026

Bhagwant Mann

मई 10, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 10, 2026