---Advertisement---

CBSE Class 10th 12th Result 2025: क्या आज जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे? जानिए किन साइट्स पर कर सकेंगे रिजल्ट चेक

CBSE Class 10th 12th Result 2025: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे इस वीकेंड के बाद ही जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम घोषणा की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यहां ध्यान दें कि जो छात्र फर्जी खबरों के कारण 2 मई को CBSE Board Results 2025 का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि परिणाम आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 2, 2025 3:19 अपराह्न | Updated: मई 2, 2025 4:02 अपराह्न

CBSE Class 10th 12th Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। इसे जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर सकता है।

हालांकि, बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम घोषणा की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यहां ध्यान दें कि जो छात्र फर्जी खबरों के कारण 2 मई को CBSE Board Results 2025 का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि परिणाम आने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा परिणाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर क्लिक कर सकते हैं। साथ ही, आप डीएनपी इंडिया हिंदी के एजुकेशन सेक्शन पर भी नजर रख सकते हैं।

CBSE Class 10th 12th Result 2025 कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे इस वीकेंड के बाद ही जारी किए जा सकते हैं। करीब 41 लाख छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं में करीब 24.12 लाख छात्र-छात्राएं और कक्षा 12वीं में करीब 17.88 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 93.60% और कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% रहा था। वहीं, 13 मई 2024 को सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 घोषित किया गया था।

ध्यान रहे कि जब भी CBSE Class 10th 12th Result 2025 की घोषणा होगी, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत भी जारी करेगा। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CBSE Board Results 2025 से जुड़ी विश्वसनीय खबरों के लिए DNP इंडिया हिंदी एजुकेशन को फॉलो करें। जहां आपके लिए हर दिन CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी ताजा अपडेट लेकर आता हूं।

CBSE Class 10th 12th Result 2025 ऐसे कर पाएंगे चेक

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर CBSE 10th Result 2025 या फिर CBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर अपने कक्षा के साथ रोल नंबर एवं पासवर्ड भरकर आगे की प्रकिया के लिए सबमिट करें।

  • अब आपकी CBSE Class 10th 12 th Result 2025 स्क्रीन पर होगी।

  • छात्र नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: HBSE 10th 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे होंगे जारी! जानें कब और कहां कर पाएंगे चेक

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026