---Advertisement---

CBSE Class 10th, 12th Result 2026: चंद घड़ियों का इंतजार, जल्द घोषित हो सकते हैं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक के साथ DigiLocker से ऐसे चेक करें अपना स्कोर

CBSE Class 10th, 12th Result 2026: सीबीएसई क्लास 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2026 11:45 पूर्वाह्न

CBSE Class 10th, 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th, 12th Result 2026: सीबीएसई यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 10 बोर्ड परीक्षा (सेशन 1) का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। बताया जा रहा है इस साल तेज मूल्यांकन प्रक्रिया के चलते कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले सामने आ सकते हैं। वहीं, पिछले नतीजों को देखें, तो क्लास 12वीं का परिणाम मई 2026 के दूसरे वीक से पहले जारी किया जा सकता है।

सीबीएसई क्लास 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026: ऐसे चेक करें 10वीं का परिणाम

  • क्लास 10वीं के छात्र वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in. पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर, “2026 Results” सेक्शन के तहत “Secondary School Examination (Class X) 2026” पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी कक्षा 10 की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • आप उसे डाउनलोड करने के बाद किसी डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

डिजिलॉकर के जरिए भी जांच सकते हैं अपना परिणाम

आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देखने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद “Go To Result” पर क्लिक करें, और फिर “CBSE Xth Result 2026” के अंतर्गत “View Result” पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर, जन्म तिथि समेत अन्य मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम या ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसके बाद आप परिणाम को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे किसी डिवाइस में सेव करें।

सीबीएसई क्लास 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 का लाखों छात्रों को इंतजार

जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। इनमें कक्षा 10 के लगभग 25 लाख और कक्षा 12 के 18.5 लाख छात्र शामिल हैं, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी स्कूल-स्तरीय परीक्षाओं में से एक बन गई है। मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए, छात्र उम्मीद कर सकते हैं कि कक्षा 10 के नतीजे 14 अप्रैल 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026