---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2026: डिजीलॉकर, उमंग ऐप या आधिकारिक साइट? कहां आसानी से चेक कर सकते हैं 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम; फटाफट जानें

CBSE Class 10th Result 2026 अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। लाखों की संख्या में परीक्षार्थी छात्र बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 7, 2026 10:56 पूर्वाह्न

CBSE Class 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

CBSE Class 10th Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे छात्र हैं जो परीक्षा देकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। संभव है कि जल्द ही इन सभी छात्रों का इंतजार दूर हो। कयास लगाए जा रहे हैं कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में क्लास टेंथ रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं के साथ 12वीं के नतीजें भी डिजीलॉकर, उमंग ऐप या आधिकारिक साइट पर देखे जा सकते हैं। इसमें आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in पर जाकर नतीजे चेक करना आसान है। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने की कोशिश करेंगे।

ऐसे आसानी से चेक कर सकते हैं 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम!

सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा के नतीजों के संदर्भ में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में सीबीएसई क्लास टेंथ रिजल्ट 2026 जारी किया जा सकता है। ऐसे में परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाना होगा।

तत्पश्चात क्लास टेंथ रिजल्ट विकल्प को चुनना होगा। फिर रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि, एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज करानी होगी। सारे डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। फिर इच्छुक छात्र डाउनलोड विकल्प को चुन कर रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। सनद रहे है कि सीबीएसई द्वारा टॉपर्स की सूची नहीं जारी की जाएगी। आधिकारिक साइट से इतर छात्र डिजीलॉकर या उमंग ऐप पर जाकर भी क्लास टेंथ की नतीजे चेक कर सकते हैं।

कब जारी हो सकता है कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम?

कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च को समाप्त हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा अभी जारी है। 9 अप्रैल को छात्र अंतिम परीक्षा देंगे जिसके बाद 12वीं के नतीजों की घोषणा के लिए इंतजार का दौर शुरू होगा। पुराने पैटर्न व ट्रेंड की देखें तो कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अलग-अलग जारी हो सकते हैं।

ऐसे में आसार जताए जा रहे हैं कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा परिणाम के संदर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। ऐसे में सबकी नजरें बोर्ड के ऐलान पर टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

अप्रैल 7, 2026

Avesh Khan

अप्रैल 7, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 7, 2026

UP News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026