CBSE Class 12th Result 2026: मई का मध्य भाग आ गया है, ऐसे में स्कूली छात्रों को अपने नतीजे का इंतजार है। अब तक कई बार अपडेट आ चुका है कि सीबीएसई क्लास 12वीं की परिणाम आने वाला है। मगर हर बार यह सिर्फ अफवाह ही रह जाती है। ऐसे में एक बार फिर खास अपडेट सामने आई है। मगर इस बार अपडेट अहम है, क्योंकि सरकारी साइट डिजिलॉकर पर बताया गया है कि सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स को इस खबर से बड़ी राहत मिली है।
सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से करें चेक
अक्सर देखने को मिलता है कि परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र सीधे आधिकारिक वेबसाइट की तरफ भागते हैं, यही पर गलती हो जाती है। जी हां, दरअसल, स्टूडेंट्स को अपना स्कोर चेक करने के लिए वेबसाइट के अलावा अन्य ऑप्शन देखने चाहिए। ऐसे में डिजिलॉकर बढ़िया विकल्प है। अगर छात्र के पास APAAR ID मतलब ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ नहीं है, तो डिजिलॉकर अकाउंट बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
- सबसे पहले डिजिलॉकर की साइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।
- “Get Started” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें, फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा, वेरिफाई करने के बाद अकाउंट बन जाएगा।
- ऐसा करने के बाद digilocker.gov.in पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर से साइनअप करें।
- “Issued Documents” सेक्शन में जाएं और सीबीएसई को चुनें।
- फिर रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
- इसके बाद परिणाम आपके सामने आ जाएगा। आप उसे सेव कर सकते हैं।
सीबीएसई क्लास 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का यूज करें
- छात्र आधिकारिक साइट results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर उपलब्ध CBSE कक्षा 12 परिणाम 2026 लिंक चुनें।
- अपना रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।
- फिर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, आप भविष्य में जरूरत के लिए उसे डाउनलोड करके डिजिटली सेव कर सकते हैं।
सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अगले कुछ दिनों में क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स को बड़ी राहत देते हुए परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, परिणाम चेक करते समय किसी भी स्कैम से सतर्क रहे।
