HP Board 10th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर से चुटकियों में चेक करें अपना स्कोर, SMS से भी जांच सकते हैं परिणाम

HP Board 10th Result 2026: एचपीबीओएसई यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने रविवार को 10वीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में छात्र वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर समेत इन तरीकों से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HP Board 10th Result 2026

Photo Credit: Google

HP Board 10th Result 2026: 10 मई रविवार को एचपीबीओएसई यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन छात्रों को बड़ी राहत दे सकता है। आज सुबह 11 बजे तक एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित किया जा सकता है। ऐसे में परिणाम जारी होते ही छात्र सबसे पहले अपना स्कोर देखने के लिए उत्साहित होते हैं। हालांकि, इस दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक भारी होने की वजह से कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट से ऐसे करें चेक

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए करें डिजिलॉकर का यूज

SMS के माध्यम से चेक करें एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

वहीं, SMS के जरिए भी एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक किया जा सकता है। सबसे पहले रिजल्ट के लिए फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर 10वीं के लिए RESULTHB10 टाइप करें। फिर अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज दीजिए। कुछ मिनटों में आपका रिजल्ट फोन के इंबॉक्स में आ जाएगा।

उधर, हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में इस साल कुल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित करते हुए छात्रों को किसी भी तरह के स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है। स्टूडेंट्स को परिणाम चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक साइट या ऐप का ही इस्तेमाल करना है।

Exit mobile version