---Advertisement---

HP Board 10th Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर से चुटकियों में चेक करें अपना स्कोर, SMS से भी जांच सकते हैं परिणाम

HP Board 10th Result 2026: एचपीबीओएसई यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने रविवार को 10वीं क्लास का परिणाम घोषित कर दिया है। ऐसे में छात्र वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर समेत इन तरीकों से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 10, 2026 11:55 पूर्वाह्न

HP Board 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

HP Board 10th Result 2026: 10 मई रविवार को एचपीबीओएसई यानी हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन छात्रों को बड़ी राहत दे सकता है। आज सुबह 11 बजे तक एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित किया जा सकता है। ऐसे में परिणाम जारी होते ही छात्र सबसे पहले अपना स्कोर देखने के लिए उत्साहित होते हैं। हालांकि, इस दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक भारी होने की वजह से कई बार सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सिर्फ वेबसाइट पर ही नहीं, बल्कि अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल करना चाहिए।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 वेबसाइट से ऐसे करें चेक

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के तहत परीक्षा देने वाले 10वीं क्लास के छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
  • फिर होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ’10th Regular Theory Examination 2026′ के लिंक को चुनें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर समेत मांगी गई अन्य डिटेल भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद नतीजा आपके सामने आ जाएगा। आप परिणाम को डिजिटली सेव कर सकते हैं, जोकि भविष्य में काम आ सकता है।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 देखने के लिए करें डिजिलॉकर का यूज

  • सबसे पहले वेबसाइट डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके डिजिलॉकर के लिए साइन अप करिए।
  • अब अपने अकाउंट में साइन इन करिए।
  • फिर आप HPBoSE लिंक पर जाइए
  • अब आप यहां पर क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए
  • फिर अपना रोल नंबर समेत सभी डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • सामने स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा। आप उसे सेव कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से चेक करें एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026

वहीं, SMS के जरिए भी एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक किया जा सकता है। सबसे पहले रिजल्ट के लिए फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर 10वीं के लिए RESULTHB10 टाइप करें। फिर अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज दीजिए। कुछ मिनटों में आपका रिजल्ट फोन के इंबॉक्स में आ जाएगा।

उधर, हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में इस साल कुल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का परिणाम घोषित करते हुए छात्रों को किसी भी तरह के स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है। स्टूडेंट्स को परिणाम चेक करने के लिए सिर्फ आधिकारिक साइट या ऐप का ही इस्तेमाल करना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CBSE Re-evaluation

जून 2, 2026

Rahul Gandhi

जून 1, 2026

Anurag Dhanda

मई 31, 2026