---Advertisement---

CTET February 2026 Result: सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट होगा जारी! स्कोरकार्ड यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

CTET February 2026 Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। जैसे ही रिजल्ट घोषित होंगे, आधिकारिक वेबसाइट पर एक सीधा लिंक साझा किया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मार्च 26, 2026 4:49 अपराह्न

CTET February 2026 Result
Follow Us
---Advertisement---

CTET February 2026 Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) फरवरी 2026 परीक्षा के नतीजों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 7 और 8 फरवरी को सीटीईटी परीक्षा आयोजित की थी, जबकि इसके बाद कुछ केंद्रों पर री-एग्जाम भी आयोजित की गईं। इस बीच, 12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों के बीच नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अभ्यर्थी लंबे समय से सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट कब आएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा के परिणाम मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालाँकि, सीबीएसई ने इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है। यह ध्यान देने योग्य है कि सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट जारी करने से पहले, बोर्ड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा, जिसके आधार पर स्कोरकार्ड तैयार किए जाएँगे। सीटीईटी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे एक साथ होंगे जारी

बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। जैसे ही रिजल्ट घोषित होंगे, आधिकारिक वेबसाइट पर एक सीधा लिंक साझा किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा, वे अपने स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इस जानने के लिए वे इस ख़बर को अंत तक पढ़ें।

CTET February 2026 Result: कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट‘ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब आपके स्क्रीन पर दिख रहे स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
  • इसे चेक करें, भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट लेकर रख लें।

सीटीईटी फरवरी 2026 के नतीजों की घोषणा के संबंध में, बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। इसे देखते हुए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नज़र बनाए रखें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026