Delhi DoE Result 2026: दिल्ली सरकारी स्कूल कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजों का इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित कक्षा 9 और 11 की अंतिम परीक्षाओं के नतीजे आज उन छात्रों के लिए घोषित कर दिए गए हैं, जिन्होंने ये परीक्षाएं दी थीं। इससे पहले, डीओई ने कक्षा 3 से 8वीं तक के नतीजे पहले ही घोषित कर दिए थे। छात्र अब अपनी स्टूडेंट आईडी की मदद से दिल्ली डीओई रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड देख सकते हैं। यह ख़बर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देती है कि दिल्ली डीओई कक्षा 9 और 11वीं रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड कैसे देखें। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम देखने की प्रक्रिया और अन्य संबंधित जानकारी के लिए इस ख़बर को अंत तक पढ़ें।
दिल्ली डीओई रिजल्ट 2026: अगर वेबसाइट स्लो है, तो क्या करें?
मालूम हो कि दिल्ली सरकारी स्कूल कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे, शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखे जा सकते हैं। इन रिजल्ट को देखने के लिए, छात्रों को edudel.nic.in पर जाना होगा। ध्यान दें कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद वेबसाइट पर बहुत ज़्यादा ट्रैफिक होने के कारण, पेज खुलने में देरी जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्यपूर्वक पेज को रीफ्रेश करते रहें, ताकि जैसे ही वेबसाइट ठीक से काम करने लगे, वे एक ही क्लिक में अपने दिल्ली डीओई रिजल्ट 2026 देख सकें। डीओई कक्षा 9 और 11वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड कैसे चेक करें, यह जानने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।
Delhi DoE Result 2026: कक्षा 9वीं और 11वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘परीक्षा/पुनः परीक्षा परिणाम 2025-26’ संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र अपनी स्टूडेंट आईडी, जिनमें क्लास, सेक्शन और डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें।
- अब आपके स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा को भरकर सबमिट करें।
- अब आपके स्क्रीन पर दिल्ली डीओई रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
- पहले दिल्ली डीओई रिजल्ट स्कोरकार्ड को अच्छी तरह से चेक करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड और प्रिंट आउट निकालकर रख लें






