Delhi Class 6, 7 and 8 Result: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 27 मार्च को कक्षा 3, 4 और 5 के नतीजे घोषित कर दिए थे। तब से लेकर अबतक कक्षा 6, 7 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों का इंतज़ार बरकरार रहा है। अब, इस संबंध में एक अहम खबर सामने आई है। उन अभिभावकों के चेहरे खिल उठेंगे, जिनके बच्चों ने 2026 में आयोजित इन कक्षाओं की परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 6, 7 और 8 के नतीजे आज, 28 मार्च को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 (कक्षा 6, 7 और 8 ) देख सकेंगे।
दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 कब आएगा?
आपको बता दें कि दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा 6, 7 और 8 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आज जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को अपने स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अपनी आईडी और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इन कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन के लिए ‘सतत और व्यापक मूल्यांकन’ प्रणाली का उपयोग किया जाता है। इस प्रणाली के अंतर्गत, दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 (कक्षा 6, 7 और 8 ) घोषित करते समय न केवल अंतिम परीक्षा को, बल्कि पूरे शैक्षणिक वर्ष के दौरान आयोजित किए गए टेस्ट, प्रोजेक्ट, कक्षा में उपस्थिति और अन्य गतिविधियों को भी ध्यान में रखा जाता है।
Delhi School Result 2026: कैसे चेक करें?
दिल्ली कक्षा 6,7 और 8वीं रिजल्ट देखने का तरीका आसान है। सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 6, 7 या 8वीं के नतीजों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, छात्रों को अपनी आईडी और जन्मतिथि डालनी होगी और फिर अन्य जानकारी सबमिट करनी होगी। ये स्टेप्स पूरे करने के कुछ ही सेकंड में, स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
इतना ही नहीं, आप दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 (कक्षा 6, 7 और 8 ) स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि नतीजे देखने के बाद वे अपने स्कोरकार्ड को ध्यान से जांच लें। खास तौर पर, उन्हें यह पक्का कर लेना चाहिए कि उनके नाम, उनके माता-पिता के नाम, सभी विषयों में मिले अंक, उनकी जन्मतिथि और पासिंग ईयर सही हैं। अगर कोई गलती नज़र आती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
