---Advertisement---

GAIL Recruitment 2024: खुशखबरी! ‘गेल’ में जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, तनख्वाह 138000 रुपये तक

GAIL Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण और वितरण कंपनी गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 8, 2024 5:04 अपराह्न

GAIL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

GAIL Recruitment 2024: भारत के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण और वितरण कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में नौकरी पाने का शानदार मौका है। दरअसल GAIL में जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट, जूनियर सुप्रीटेंडेंट, जूनियर अकाउंटेंट, फोरमैन, ऑपरेटर व टेक्निकल असिस्टेंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को ‘गेल’ की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन करना होगा।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 24500 रुपये प्रतिमाह से लेकर 138000 रुपये प्रतिमाह की तनख्वाह उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको GAIL Recruitment 2024 के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भर्ती से जुड़े डिटेल

GAIL में जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट, जूनियर सुप्रीटेंडेंट, जूनियर अकाउंटेंट व फोरमैन समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

नंबर ऑफ पोस्ट– 391
आवेदन की अंतिम तिथि– 7 सितंबर 2024
शैक्षणिक योग्यता– मास्टर डिग्री, डिप्लोमा,इंजीनियरिंग, पीएचडी (पदानुसार)
आवेदन शुल्क– सामान्य, ओबीसी व EWS के लिए 50 रुपये अन्य नि:शुल्क
आयु सीमा– अधिकतम 31 वर्ष
चयन प्रक्रिया– सीबीटी परीक्षा, स्कील टेस्ट, दस्तावेज का परीक्षण और मेडिकल

कैसे करें आवेदन?

GAIL में जूनियर इंजीनियर, जूनियर केमिस्ट, जूनियर सुप्रीटेंडेंट, जूनियर अकाउंटेंट समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना सबसे जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को GAIL की आधिकारिक साइट gailonline.com पर जाना होगा।

आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘Carrier’ पर क्लिक कर ‘अप्लाई नाउ’ लिंक पर जाएं और अपना पंजीकरण करें। इसके बाद आवश्यक जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ कर दें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए GAIL की आधिकारिक साइट gailonline.com पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026