---Advertisement---

फटाफट नोट कर लें GSEB GUJCET Result 2025 चेक करने का तरीका! इस प्रोसेस के तहत पलक झपकते ही स्क्रीन पर नजर आएगा परिणाम

यहां बताए गए प्रोसेस के तहत अभ्यर्थी GSEB GUJCET Result 2025 को आसानी से चेक कर सकते हैं और अपना परिणाम जान सकते हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही परिणाम को जारी कर छात्रों के इंतजार पर विराम लगा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 12, 2025 12:48 अपराह्न

GSEB GUJCET Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

GSEB GUJCET Result 2025: गली मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक जीएसईबी जीयूजेसीईटी रिजल्ट 2025 की चर्चा तेज है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम की आस में नजर जमाए बैठे हैं। खबर है कि गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है। बोर्ड लगातार तैयारियों में जुटा है, ताकि 15 अप्रैल से पहले ही परिणाम जारी कर दिया जाए। ऐसे में आइए हम आपको कुछ आसान से स्पटेप्स बताते हैं, जिसकी मदद से अभ्यर्थी पलक झपकते ही अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस प्रोसेस के तहत पलक झपकते ही स्क्रीन पर नजर आएगा GSEB GUJCET Result 2025

इस प्रोसेस के तहत जीएसईबी जीयूजेसीईटी रिजल्ट 2025 फटाफट चेक किया जा सकता है-

1- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट gseb.org या gujcet.gseb.org पर जाएं।
2- तत्पश्चात GUJCET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
3- इसके बाद मांगे गए रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
4- जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट विकल्प को चुनें।
5- सबमिट विकल्प को चुनते ही GSEB GUJCET Result 2025 आपको स्क्रीन पर झटपट नजर आएगा।
6- अभ्यर्थी चाहें तो यहां से डाउनलोड विकल्प को चुनकर स्कोर कार्ड पहले डाउनलोड और फिर प्रिंट करा सकते हैं।

GUJCET परिणाम की आस में नजर जमाए बैठे छात्र

लाखों ऐसे छात्र हैं जो गुजरात कॉमन एंट्रेंस परीक्षा देकर परिणाम की आस में नजर जमाए बैठे हैं। आंकड़ों के मुताबिक ऐसे छात्रों की संख्या 129706 है। ये नंबर उन छात्रों का है जिन्होंने गुजरात कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 2025 में हिस्सा लिया था। बोर्ड ने उम्मीदवारों के भविष्य को गंभीरता से लेते हुए बीते 2 अप्रैल को ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। यही वजह है कि GSEB GUJCET रिजल्ट 2025 को लेकर अटकलें और तेज हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही छात्रों का इंतजार दूर करते हुए परिणाम जारी कर सकता है, ताकि वे अपने आगे की पढ़ाई के लिए आवश्यक कदम उठा सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026