---Advertisement---

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy: हिमाचल प्रदेश में पीटीआई शिक्षक के 870 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रकिया तेज कर दी गई है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पीटीआई शिक्षक के रिक्त 870 पदों को भरने की प्रकिया जल्द पूरा किया जाएगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 28, 2026 1:49 अपराह्न

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy
Follow Us
---Advertisement---

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy: हिमाचल प्रदेश में सरकारी पीटीआई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रकिया तेज कर दी गई है। राज्य के सरकारी स्कूलों में पीटीआई शिक्षक के रिक्त 870 पदों को भरने की प्रकिया जल्द पूरा किया जाएगा। इस संबंध में विनोद कुमार के प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इन पदों को भरने के लिए आरक्षण रोस्टर और बैकलाग को पूरी तरह से कवर किया गया है। बता दें कि लंबे समय से प्रदेशभर के युवा इस भर्ती के अंतिम चरण का इंतजार करते रहे हैं। जिसको लेकर, अब जाकर इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को प्रसन्न करने वाली खबरें सामने आई है।

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy: हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षक भर्ती डिटेल्स

मालूम हो कि एचपी सरकारी पीटीआई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एलपीए नंबर 194/2023 के फैसले और प्रदेश सरकार द्वारा जारी नई जॉब ट्रेनी योजना को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन पदों को मौजूदा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत भरा जाएगा। बताया गया है कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पद शामिल किए गए हैं। इसके अलावा ध्यान रहें कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी पीटीआई शिक्षक भर्ती में विशेष कोटा के तहत भी पद भरे जा रहे हैं। ये भर्तियां बैचवाइज आधार तथा राज्य चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश पीटीआई शिक्षक भर्ती: कितनी मिलेगी सैलरी?

मालूम हो कि इस भर्ती के लिए चयनित पात्र अभ्यर्थियों को सैलरी के तौर पर तय मासिक मानदेय मिलेगा। प्रति माह शारिरीक शिक्षकों को 21500 रुपये दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश
सरकारी पीटीआई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय पूरा करेगा। यह नियुक्तियां प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार की जाएगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने और स्कूलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शारीरिक शिक्षकों के बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। इनसे प्रदेश में
युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। जो एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसको लेकर प्रदेश के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026