---Advertisement---

HPCL में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, चयनित होने पर मिलेगी 2 लाख से ज्यादा की सैलरी; अंतिम तिथि से पहले ऐसे करें आवेदन

HPCL Recruitment 2024: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस उद्योग में भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 8, 2024 6:29 अपराह्न

HPCL Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

HPCL Recruitment 2024: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस उद्योग में भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। दरअसल एचपीसीएल की ओर से अलग-अलग विभागों में इजीनियर के कुल 247 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो HPCL की ये वैकेंसी आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

HPCL द्वारा जारी किए गए भर्ती (Vacancy) नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक साइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर इस भर्ती में शामिल होने के लिए 30 जून 2024 से पहले अप्लाई कर सकता है। बता दें कि इंजीनियर के विभिन्न पोस्ट पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 50000 रुपये से लेकर 280000 रुपये (दो लाख अस्सी हजार) तक की सैलरी दी जाएगी। ऐसे में आइए हम आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से इंजीनियर के कुल 247 पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवार को HPCL की आधिकारिक साइट पर जाकर (www.hindustanpetroleum.com) ‘रिक्रूटमेंट’ विकल्प को चुनना होगा।

HPCL रिक्रूटमेंट विकल्प को चुन कर ‘CURRENT OPENING’ लिंक पर क्लिक करें और आपको जिस पद के लिए आवेदन करना हो वो चुन सकते हैं। इसके बाद साइट पर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर, डॉक्यूमेंट अपलोड कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें और निर्धारित की गई शुल्क का भुगतना कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

HPCL की ओर से इंजीनियर के विभिन्न पदों पर आयोजित की जा रही भर्ती (Vacancy) से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– न्यूनतम 25 वर्ष से लेकर अधिकतम 45 वर्ष (पद के अनुसार)
आवेदन शुल्क– HPCL में इंजीनियर के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं रिजर्व वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
तनख्वाह– HPCL में विभिन्न विभागों में इंजीनियर के पदों पर चयनित होने के बाद उम्मीदवार को 50000 रुपये से लेकर 280000 रुपये (दो लाख अस्सी हजार) तक की सैलरी दी जाएगी। (पद के अनुसार तनख्वाह)
चयन प्रक्रिया– HPCL की ओर से आयोजित की जा रही भर्ती में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि– 30 जून 2024
शैक्षणिक योग्यता– भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक, एमएससी, एससीए, इंजीनियरिंग कोर्स के साथ एमबीए या पीजीडीएम की डिग्री होनी चाहिए। (पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता में बदलाव)

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Rashifal 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

कल का मौसम 6 March 2026

मार्च 5, 2026

Heat Alert 6 March 2026

मार्च 5, 2026