---Advertisement---

JAC 10th 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम होने वाला है जारी, तुरंत सेव कर लें ये लिंक, सबसे पहले आपके मोबाइल पर दिखेगा रिजल्ट

JAC 10th 12th Results 2025: छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि जैसे ही JAC 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होगा, वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। बहरहाल, आइए जानते हैं कि Jharkhand Board 10th 12th Results 2025 कब घोषित होगा?

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 15, 2025 10:01 पूर्वाह्न | Updated: मई 15, 2025 10:51 पूर्वाह्न

JAC 10th 12th Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

JAC 10th 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट अब किसी भी समय जारी किया जा सकता है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जिसे लेकर कई खबरें अलग-अलग ब्राउजर पर तैर भी रही हैं। इन सबके बीच छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि जैसे ही JAC 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होगा, वे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

बहरहाल, आइए जानते हैं कि Jharkhand Board 10th 12th Results 2025 कब घोषित होगा? इसके अलावा इस लेख में हम यह भी जानेंगे कि छात्र झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे? साथ ही झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने का वास्तविक तरीका क्या है? ऐसे सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिलेंगे। इसके लिए छात्रों और उनके अभिभावकों या इस लेख को पढ़ रहे अन्य पाठकों को अंत तक यहां बने रहने की सलाह दी जाती है।

JAC 10th 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12 वीं रिजल्ट कब होगा जारी?

मालूम हो कि खबर लिखे जाने तक झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा तिथि को लेकर JAC की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए इस साल झारखंड बोर्ड की ओर से JAC Class 10th 12th Result मई के मध्य तक जारी किए जा सकते हैं। दरअसल पिछले साल JAC ने 10वीं के नतीजे 19 अप्रैल 2024 को जारी किए थे। जबकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल 2024 को घोषित किए गए थे।

JAC 10th 12th Results 2025 कहां कर पाएंगे चेक

आपको बता दें कि जेएसी कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in में से किसी पर भी जाकर परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे कि झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के साथ ही छात्र इन साइट्स के जरिए मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके लिए नीचे स्टेप दिए जा रहे हैं। इन्हें ध्यान से देखें। इसके अलावा बता दें कि वे Jharkhand Board Result 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर ध्यान बनाए रखें। वहीं, ताजा अपडेट के लिए DNP India Hindi के एजुकेशन सेक्शन पर बने रहें।

JAC 10th 12th Results 2025: जेएसी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां देखें

  • JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर विजिट करें।

  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

  • नाम, रोल नंबर समेत अन्य जरुरी जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।

  • अंत में रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें: HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट bseh.org.in पर आज, कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड, यहां एक क्लिक में सबकुछ करें चेक

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026