---Advertisement---

Jobs In Russia: रूस जाकर काम करने के इच्छुक भारतीयों के लिए मौका! 10 लाख लोगों की होगी भर्ती, जानिए रहने-खाने समेत कितनी सैलरी मिलेंगी

Jobs In Russia: इन दिनों रूसी कंपनियां भारत में भर्ती अभियान चला रही हैं। आने वाले समय में भारत और रूस के बीच एक खास समझौते की संभावना है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर श्रमिकों को कुशल बनाने के लिए भारत में ही रूसी भाषा और मशीनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे Russian Companies में काम करने से पहले पूरी तरह तैयार हो सकेंगे।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जुलाई 10, 2025 3:47 अपराह्न

Jobs In Russia (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

Jobs In Russia: रूस इन दिनों कामगारों की कमी से जूझ रहा है। इसकी भरपाई के लिए विभिन्न रूसी कंपनियों ने भारत, श्रीलंका और उत्तर कोरिया जैसे देशों का रुख किया है। जहां से उन्हें कामगार मिल सकें। न्यूज़ 18 हिंदी की एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। जिसमें कहा गया है कि, “रूस साल 2025 के अंत तक भारत से करीब 10 लाख कामगारों को बुला सकता है। जो रूस के विभिन्न शहरों में चल रहे उद्योगों में काम कर सकेंगे।” रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कामगारों के पहले बैच को विभिन्न रूसी कंपनियों ने मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसी जगहों पर भेजा है। उन्हें वहां शुरुआती ट्रेनिंग भी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक करीब 4,000 भारतीयों ने Russia जाकर वहां की कंपनियों में काम करने के लिए आवेदन किया है।

Russia में कामगारों की भारी कमी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के कारण रूसी कारखानों और निर्माण कंपनियों में कामगारों की भारी कमी हो गई है। इसके पीछे की वजह यह है कि लाखों रूसी युवा सेना में सेवा दे रहे हैं। इस वजह से रूसी कारखानों और निर्माण कंपनियों में कामगारों की भारी कमी हो रही है। इसे पूरा करने के लिए रूसी कंपनियां भारत, श्रीलंका और उत्तर कोरिया जैसे देशों से कामगारों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही हैं। वे अच्छे वेतन के साथ-साथ खाने-पीने और रहने की सुविधा और बेहतरीन व्यवस्था देने की बात कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कई भारतीय कामगार रूस जा चुके हैं। हालांकि, इन सबके बीच, दूसरे देशों के लोगों के लिए रूस में कामगारों की भूमिका में खुद को ढालना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके पीछे की वजह जानने के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

Jobs In Russia: भारतीय कामगारों के लिए चुनौती

मनीकंट्रोल के द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ”रूस की कुछ बड़ी कंपनियां चाहती हैं कि भारत से जाने वाले लोग वहां की मेटल फैक्ट्रियों, मशीन बनाने वाली इंडस्ट्री और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ें। जो शारीरिक रुप से थोड़े मेहनती हो सकते हैं लेकिन बदले में उन्हें अपने देश के मुकाबले अच्छी सैलरी दी जा सकती है।” लेकिन इन तमाम बातों के बीच Russia जाने वाले भारतीय कामगारों के लिए कई समस्या उतपन्न हो सकती हैं।

इनमें प्रमुख रुप से सबसे बड़ी चुनौती वहां का मौसम है, क्योंकि रूस में सर्दियों में तापमान माइनस 15 से 20 डिग्री तक अक्सर रहता है। इसके अलावा बात की जाए तो खाने-पीने की आदतें और भाषा भी बड़ी दिक्कत हो सकती है। जानकारी हो कि रूस में ज्यादातर लोग रूसी भाषा बोलते हैं और वहां शाकाहारी खाना भी बहुत ही कम लोग पसंद करते हैं। मगर रूस की कंपनियां इनसे इतर कह रही हैं कि भारतीयों को गरम कपड़े, अच्छा रहना और खाना उपलब्ध कराएंगी, ताकि उन्हें कोई खास तकलीफ का सामना ना करना पड़ सकें।

Jobs In Russia: भारतीय कामगारों के लिए अवसर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दिनों रूसी कंपनियां भारत में भर्ती अभियान चला रही हैं। आने वाले समय में भारत और रूस के बीच एक खास समझौते की संभावना है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर श्रमिकों को कुशल बनाने के लिए भारत में ही रूसी भाषा और मशीनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वे Russian Companies में काम करने से पहले पूरी तरह तैयार हो सकेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कैलिनिनग्राद में इन सब को लेकर कुछ काम भी शुरू हो गया है। जो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: EPFO: कितने साल नौकरी करने पर मिलती है पेंशन? 58 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ी तो क्या होगा? जानें पूरी डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026