---Advertisement---

Maharashtra HSC Result 2026: खत्म हुई छात्रों के इंतजार की घड़ियां, वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं अपना स्कोर

Maharashtra HSC Result 2026: शनिवार को 12वीं क्लास महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। ऐसे में छात्र अपना स्कोर देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2026 12:16 अपराह्न

Maharashtra HSC Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra HSC Result 2026: मई महीने के दूसरे दिन ही महाराष्ट्र के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत प्रदान की। शनिवार को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया। महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाखों स्टूडेंट्स को खुशखबरी दी। ऐसे में आप भी अगर अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट चेक कर रहे हैं? मगर परिणाम नजर नहीं आ रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। शुरुआत में अक्सर आधिकारिक वेबसाइट सही से काम नहीं करती है। ऐसे में आप अन्य विकल्पों की मदद ले सकते हैं।

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर से देखें अपना स्कोर

बता दें कि 12वीं क्लास महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को क्लास 12वीं का चयन करना होगा।
  • फिर रोल नंबर के साथ मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सबकुछ वेरिफाई करने के बाद सबमिट करना होगा।
  • ऐसा करने के बाद परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आपको नतीजे को डिजिटली सेव कर लेना चाहिए।

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2026 वेबसाइट से ऐसे करें चेक

वहीं, अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम चेक करना चाहते हैं, तो छात्रों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से आप अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

mahahsscboard.in
hscresult.mahahsscboard.in
mahahsscboard.orghscresult.mkcl.org
results.digilocker.gov.in

  • इनमें से किसी वेबसाइट पर क्लिक करें।
  • फिर होमपेज पर “HSC Examination February 2026 Result” के अंतर्गत “View HSC Result” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।
  • किसी भी जरूरत के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और डिजिटली सेव कर लें।

परीक्षा में इतने छात्र हुए पास

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र एचएससी के नतीजों में कुल पास प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया है। इस साल पूरे राज्य में एचएससी परीक्षा के लिए कुल 1532487 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 799773 छात्र साइंस स्ट्रीम से, 380692 आर्ट्स से, 320152 कॉमर्स से, 27378 वोकेशनल स्ट्रीम से और 4492 आईटीआई यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से थे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Odisha 10th Result 2026

मई 2, 2026

Mumbai News

मई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 2, 2026

Riyan Parag

मई 2, 2026

Haridwar Viral Video

मई 2, 2026

Donald Trump

मई 2, 2026