---Advertisement---

Meerut News: बैक पेपर की तैयारी कर रहे CCSU के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब इस तारीख तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्याल की ओर से बैक पेपर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार विश्वविद्याल प्रशासन ने बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 6, 2023 3:49 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्याल की ओर से बैक पेपर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार विश्वविद्याल प्रशासन ने बैक पेपर परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत अब छात्र 10 नवंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। बता दें कि पहले ये तिथी 5 नवंबर तक ही थी जिसे बढ़ाकर 10 तारीख तक किया गया है। इसके बाद से छात्र अपने परीक्षा फॉर्म को संबंधित कॉलेज में 11 नवंबर तक जमा करेंगे जिसके बाद से कॉलेजों द्वारा फॉर्म 13 नवंबर तक विश्वविद्यालय को देना होगा।

इन कारणों से बढ़ी तिथी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से बैक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथी में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत दावा किया जा रहा है कि 5 नवंबर तक करीब 3500 बैक परीक्षा फॉर्म ही भरे गए थे जो कि कम माने गए। इसके अलावा कई छात्रों का फॉर्म क्वालीफाइंग में फेल होने पर नहीं खुल रहा था। इसके अलावा कईयों के फॉर्म तकनीकी कारणों से भी नहीं भरे पाए गए थे। इन सभी तत्वों को मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय ने बैक परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथी में विस्तार का निर्णय लिया गया है।

बीएड कॉलेजों में पंजीकरण की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संबद्ध अल्पसंख्यक बीएड कॉलेजों में पंजीकरण के संबंध में अहम बात कही गई है। इसके तहत जानकारी है कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं 6 नवंबर यानी आज ही निर्धारित वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। खबर है कि 8 नवंबर तक विश्वविद्यालय प्रशासन इस कोर्स से संबंधित मेरिट सूची भी जारी करेगा और फिर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

10 नवंबर तक भरे जाएंगे प्री-पीएचडी कोर्स फॉर्म

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्री-पीएचडी कोर्स के संबंध में अहम जानकारी दी है। इसके तहत बताया गया है कि छात्र इस कोर्स के मुख्य परीक्षा व बैक परीक्षा के फॉर्म भी 10 नवंबर तक भर सकते हैं। इसके साथ ही ये भी सूचना जारी की गई है कि प्री-पीएचडी कोर्स के लिए भरे गए फॉर्म विश्वविद्यालय व संबंधित विभाग में 16 नवंबर तक जमा किए जा सकेंगे जिसके बाद से आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 27 Feb 2026

फ़रवरी 26, 2026

Hapur Viral Video

फ़रवरी 26, 2026