---Advertisement---

MP News: भीषण गर्मी के चलते मध्य प्रदेश में देरी से खुलेंगे स्कूल, यहां देखें पढ़ें सारी डिटेल्स शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी चुनावों में व्यस्त हैं शिक्षक

MP News : गर्मी के बढ़ते हुए पारे को देखकर राज्य के शि7ा मंत्री ने ट्वीट करते हुए स्कूल को कुछ दिनों के लिए और बंद कर दिया गया है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 18, 2023 11:30 अपराह्न

MP SCHOOL
Follow Us
---Advertisement---

MP News: भारत में बढ़ती गर्मी से लोग बहुत परेशान नजर आ रहे है। जहां एक तरफ बिपरजॉय जैसा तूफानी चक्रवात से गुजरात जैसे राज्य में इतनी तबाही देखने को मिली है, तो वहीं कई राज्यों में गर्मी का पारा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश राज्य में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए इस राज्य के सरकार ने बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों को कुछ दिन देरी से खोलने का फैसला लिया है। जहां एक तरफ कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को एक जुलाई से खोला जाएगा , वहीं दूसरी तरफ कक्षा छठी से लेकर बारहवीं तक की कक्षाओं के समय को लेकर बदलाव भी किया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का तंज, कहा- ‘कुएं में कूदना भी इससे अच्छा होगा

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

स्कूलों को दोबारा से ओपन करने को लेकर हुए इस बदलाव की जानकारी खुद राज्य के शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार ने ट्वीट करते हुए लिखी है और बताया है कि “भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है. कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगीं. कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होंगी. 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे.”।

चुनावों में व्यस्त हैं शिक्षक

वहीं दूसरी और शिक्षा चुनावों के चलते सभी अध्यापिकाएं भी चुनाव मतदान को लेकर सभी जानकारियों को इकट्ठा करने के लिए काफी  भागदौड़ करनी पड़ रही है। जिस कारण से इन शिक्षकों पर काम का प्रेशर बहुत अधिक हो रहा है। इस पर काफी विचार के बाद शिक्षा विभाग का कहना है कि अध्यापिकाओं को पढ़ाई के अलावा और किसी प्रकार के काम का प्रेशर नहीं देना है। क्योंकि चुनाव के चलते शिक्षकों को जानकारी एकत्रित करने के लिए गांव के घरों पर जाना पड़ा रहा है। इस बार होने वाले विधान सभा चुनाव में 300 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार होने वाले नगर निगम और विधान सभा चुनाव के लिए मतदानों की सूची को वोटर आईटी के साथ लिंक करने के लिए आखिरी समय नजदीक आने वाला है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले फिर गठबंधन की तैयारी! CM योगी से मिले SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026