---Advertisement---

NEET PG Exam 2025 से पहले SC का बड़ा फैसला! परीक्षा को दो के बजाय एक शिफ्ट में कराने का दिया आदेश; जानें अभ्यर्थियों का पक्ष

NEET PG Exam 2025 को लेकर दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने दो पाली के बजाय, परीक्षा को एक पाली में कराने का आदेश दिया है। इस फैसले के पीछे जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने खास तर्क दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 2:31 अपराह्न

NEET PG Exam 2025
Follow Us
---Advertisement---

NEET PG Exam 2025: देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नीट पीजी परीक्षा 2025 का आयोजन दो के बजाय एक शिफ्ट में कराने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कहा गया है कि कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करना “मनमानी” को जन्म देता है। बता दें कि 15 जून को नीट पीजी एग्जाम 2025 का आयोजन होना है। ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट का ये बड़ा फैसला बेहद खास है। कोर्ट ने तर्क दिया है कि एकरूपता और निष्पक्षता के लिए एक ही शिफ्ट में NEET PG Exam 2025 का होना बेहद जरूरी है। SC के इस फैसले के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है। ऐसे तमाम अभ्यर्थी हैं जो सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताते हुए अपना पक्ष साझा कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद याचिकाकर्ताओं के बीच खुशी की लहर!

गौर करने वाली बात है कि अदिति और व अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई याचिका में NEET PG Exam 2025 को एक पाली में कराने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का पक्ष था कि अलग-अलग शिफ्ट में कठिनाई के स्तर के कारण इसमें अनुचितता की संभावना होती है। इससे अभ्यर्थी समानता के साथ परीक्षा का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। यही तर्क देते हुए याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करें और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करें। नीट पीजी एग्जाम 2025 को लेकर SC के फैसले के बाद अभ्यर्थी इसे अपनी जीत बताते हुए प्रतिक्रिया जे रहे हैं।

अभ्यर्थियों के लिए NEET PG Exam 2025 को लेकर दिए फैसले का महत्व!

कोर्ट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दो शिफ्ट में प्रश्नपत्र कभी भी एक ही कठिनाई स्तर के नहीं हो सकते। पिछले साल, उस चरण के तथ्यों और परिस्थितियों में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया हो सकता है। लेकिन परीक्षा निकाय को एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करने पर विचार करना चाहिए था। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ का कहना है कि NEET PG Exam 2025 एक पाली में कराने से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और ये अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026