---Advertisement---

NEET PG Result 2025: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी, UG-PG करीकुलम पर सवाल, डॉक्टर ने आर्थिक तंगी पर कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला

NEET PG Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस ने नीट पीजी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किजा जा सकता है। परीक्षार्थी रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड की मदद से NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 20, 2025 9:59 पूर्वाह्न

NEET PG Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

NEET PG Result 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेस की ओर से नीट पीजी परीक्षा परिणाम 2025 जारी किया जा चुका है। परीक्षार्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स की लिस्ट भी जारी किया गया है। जबकि नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड बाद में जारी किए जाने की बातें सामने आई है। जिसको लेकर ताजा अपडेट आने तक इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को इस साइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अभ्यर्थी NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड की मदद से NEET PG Result 2025 चेक कर सकते हैं।

NEET UG-PG करीकुलम और आर्थिक तंगी पर सवाल

इन सबके बीच, डॉ. वामसी कृष्णा का सोशल मीडिया X पोस्ट चर्चा का केंद्र बन गया है। जिसमें उन्होंने डॉक्टर बनने के लिए की गई पढ़ाई और चुनौतियों का ज़िक्र किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि, “₹1.57 लाख से ₹61.3 हज़ार और फिर ₹54.5 हज़ार।”

डॉ. वामसी कृष्णा ने आगे लिखा,”यूजी के लिए 2 साल पढ़ाई छोड़ी, अब 2 और। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, फिर भी अपनी सबसे बड़ी उम्मीदों से भी पीछे रह गया। इतनी मेहनत के बावजूद अटके रहना बहुत बुरा लगता है, यह जानते हुए भी कि आप और भी ज़्यादा कर सकते हैं, फिर भी पीछे रह जाते हैं। सहानुभूति के लिए नहीं, बल्कि असफलता जैसा लगता है।”

लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डॉ. वामसी कृष्णा द्वारा की गई इस पोस्ट को हज़ारों व्यूज़ मिल चुके हैं। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त की हैं, वहीं कुछ ने डॉक्टर की बात से सहमति भी जताई है। एक यूज़र ने जवाब में लिखा, “कृपया मज़बूत बने रहें। मैं जानता हूँ कि कैसा लगता है।” एक अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “डिग्रियाँ कभी किसी की योग्यता या सफलता का पैमाना नहीं होतीं।” वामसी कृष्णा की पोस्ट पर आई प्रतिक्रियाओं को देखते हुए, कई लोगों ने कहा है कि डॉक्टरों को MD-MS जैसी विशेषज्ञताओं के अलावा वैकल्पिक करियर पथों पर भी विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: बिहार में लोग प्रशांत किशोर के दीवाने, लालू-नीतीश की पार्टी के लिए क्यों बन गए हैं चुनौती, क्या कर देंगे प्रदेश का कायाकल्प ? पढ़ें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026