---Advertisement---

NEET UG 2026 Paper Leak: पेपर लीक विवाद पर देशभर में बवाल, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची लड़ाई, जानें सबकुछ

NEET UG 2026 Paper Leak मामले में सीबीआई का एक्शन शुरू हो चुका है। लगातार छापेमारी की जा रही है ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 13, 2026 12:36 अपराह्न

NEET UG 2026 Paper Leak
Follow Us
---Advertisement---

NEET UG 2026 Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई फुल एक्शन मोड में है। बता दें कि 3 मई को नीट का एग्जाम हुआ था। वहीं बीते दिन एनटीए की तरफ से पेपर को रद्द कर दिया और सीबीआई को जांच सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक पेपर लीक का सिलसिला राजस्थान के सीकर जिले से शुरू हुआ था। जिसके बाद महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में यह लीक पेपर पहुंच गया था। गौरतलब है कि NEET UG 2026 Paper Leak के बाद देशभर में बवाल मच गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

NEET UG 2026 Paper Leak मामले में ताजा अपडेट

बता दें कि NEET UG 2026 Paper Leak मामले में राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के आईजी अजय पाल लांबा ने जानकारी देते हुए कहा कि “पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सीकर पुलिस, झुंझुनू पुलिस, अलवर पुलिस, जयपुर नगर पुलिस, जयपुर ग्रामीण पुलिस और एसओजी की टीमों ने मिलकर उन लोगों से पूछताछ की जिन पर NEET-UG 2026 का पेपर प्राप्त करने का संदेह था। 150 से अधिक उम्मीदवारों, उनके मित्रों और उनके अभिभावकों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा से पहले हरियाणा के एक निवासी ने पेपर राजस्थान भेजा था।

उससे पूछताछ करने पर पता चला कि पेपर उसे महाराष्ट्र के नासिक से मिला था। यह जानकारी एनटीए को मिलने के बाद भारत सरकार ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया। सीबीआई की टीम एसओजी के संपर्क में है और उनकी टीम यहां आ चुकी है। उनकी टीम के सदस्यों को अब तक की पुलिस पूछताछ की जानकारी दे दी गई है। कुछ संदिग्ध इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं। उन सभी संदिग्धों से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद सीबीआई आगे की कार्रवाई करेगी।”

पेपर लीक पर नीट अभ्यर्थी ने दी प्रतिक्रिया

पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्दा होने पर एक नीट उम्मीदवार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “मैंने 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा दी थी।

मुझे पता चला कि राजस्थान में कुछ पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। मैं इस खबर से संतुष्ट नहीं हूं। मुझे पूरा सिलेबस फिर से पढ़ना होगा। यह वाकई निराशाजनक है।” ऐसे लाखों की संख्या में छात्र है, जो पेपर लीक से काफी आहत हुए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

Bhagwant Mann

मई 13, 2026

PSEB 12th Result 2026

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Prateek Yadav

मई 13, 2026