---Advertisement---

इंतजार की घड़ी पर जल्द लग सकता है विराम! NEET UG Result 2025 को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऐसे झटपट चेक कर सकते हैं परिणाम

अभ्यर्थियों के इंतजार पर जल्द विराम लग सकता है। खबरों के मुताबिक कयास लगाए जा रहे हैं कि NEET UG Result 2025 जल्द जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी करने की संभावित तिथि 14 जून बताई जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 12:58 अपराह्न

NEET UG Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

NEET UG Result 2025: चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक देश के विभिन्न हिस्सों में चर्चा का विषय बने नीट यूजी रिजल्ट पर अंतिम फैसला जल्द आ सकता है। 3 जून को प्रोविजनल आंसर की और 5 जून को आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट 2025 के लिए इंतजार का दौर जारी है। विभिन्न रिपोर्ट्स की मानें तो NTA 14 जून से पहले ही NEET UG Result 2025 जारी कर छात्रों के इंतजार पर विराम लगा सकता है। परिणाम जारी होने से पहले लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक तैयारियां अंतिम चरण मे हैं। पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड देखें, तो कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 जून (संभावित तिथि) को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

इस तरीके से झटपट चेक कर सकते हैं NEET UG Result 2025!

नीट यूजी परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए हम आपको कुछ आसान सा तरीका बताएंगे जिसके तहत आपका रिजल्ट झटपट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। नीट यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए अभ्यर्थी सर्वप्रथम NTA की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। तत्पश्चात सबमिट विकल्प को चुनें। ऐसा करते ही NEET UG Result 2025 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगा। फिर उम्मीदवार चाहें तो डाउनलोड विकल्प के साथ अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर एक कॉपी प्रिंट करा सकते हैं।

जल्द जारी हो सकता है नीट यूजी रिजल्ट 2025!

इसको लेकर कयासों का दौर जारी है। पिछले 5 वर्षों के ट्रेंड देखें तो NTA ने परीक्षा के 40 दिनों के भीतर नीट यूजी परिणाम जारी किए हैं। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले 5 वर्षों के ट्रेंड के मुताबिक 4 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा के परिणाम अब जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए 14 जून की तिथि को संभावित तिथि भी बताया जा रहा है। फिलहाल छात्रों के लिए यही संदेश है कि वे NTA की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर नजर जमाए रखें। ऐसा करने से उन्हें NEET UG Result 2025 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट मिल सकेंगे और परिणाम जारी होते ही उसकी जानकारी मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026