---Advertisement---

नवोदय विद्यालय समिति में टीचिंग पदों पर मिल सकती है नौकरी, जल्द पूरा करें आवेदन की प्रक्रिया; चेक करें सभी डिटेल

NVS Recruitment 2024: शिक्षण संस्थानों में नौकरी पाने की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 7, 2024 4:18 अपराह्न

NVS Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

NVS Recruitment 2024: शिक्षण संस्थानों में नौकरी पाने की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

NVS के आधिकारिक साइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय में प्रिंसिपल समेत अन्य कई टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित इस शिक्षण संस्थान में रिक्त पड़े कुल 736 पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी NVS द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो 10 जून 2024 (आवेदन की अंतिम तिथि) से पहले आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा किए गए भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवार को NVS के आधिकारिक साइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर ‘भर्ती या वैकेंसी 2024’ विकल्प को चुनना होगा।

भर्ती या वैकेंसी विकल्प को चुन कर उम्मीदवार ‘Teaching post recruitment JNV Cadre in NVS’ पर क्लिक कर सभी आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकता है और डॉक्यूमेंट अपलोड कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुन आवेदन पूर्ण कर सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

NVS द्वारा आयोजित की जा रही भर्ती से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिटेल इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– पदों के अनुसार अधिकतम 40 से 50 वर्ष और साथ ही आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट।
आवेदन शुल्क– निशुल्क।
शैक्षणिक योग्यता– इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल पद के लिए पीजीटी व वाइस प्रिंसिपल पद के लिए 8 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। वहीं अन्य पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री शैक्षणिक योग्यता के तौर पर चाहिए।
कुल पद– 736
आवेदन की अंतिम तिथि– 10 जून 2024
चयन प्रक्रिया– इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026