---Advertisement---

PSEB 12th Result 2026: चंद पलों का इंतजार, जल्द आ सकता है 12वीं क्लास का नतीजा, बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

PSEB 12th Result 2026: पंजाब के 12 क्लास के छात्रों को बुधवार को अपना परिणाम मिल सकता है। ऐसे में रिजल्ट आते ही छात्र बिना इंटरनेट के भी एसएमएस के माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 12:30 अपराह्न

PSEB 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

PSEB 12th Result 2026: पंजाब के 12 कक्षा के छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बुधवार को 12 क्लास के नतीजे घोषित कर सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही बिना इंटरनेट के एसएमएस से भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

SMS से चेक करिए पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026

अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर इंटरनेट कमजोर है, या फिर आपके पास इंटरनेट उपलब्ध ही नहीं है। तो आप एसएमएस का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में छात्रों को फोन के मैसेज बॉक्स में ‘PB12 के साथ Roll Number’ लिखना है और 5676750 पर सेंड कर देना है। इसके बाद कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर पंजाब शिक्षा बोर्ड की तरफ से परिणाम की जानकारी आ जाएगी।

डिजिलॉकर के जरिए देखें पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026

  • वहीं, छात्र सरकारी पोर्टल डिजिलॉकर से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • इसके लिए स्टूेडेंट्स को डिजिलॉकर परिणाम पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े खाते का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • अगर आपने डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं बना रखा है, तो पहले उस पर अपना खाता बनाए।
  • इसके बाद PSEB कक्षा 12 परिणाम 2026 खोजें।
  • अपना रोल नंबर डालकर अन्य डिटेल भी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • फिर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। आप उसे भविष्य की जरूरत के लिए डिजिटली सेव कर सकते हैं।

वेबसाइट से ऐसे जांचे अपना स्कोरकार्ड

  • इसके अलावा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
  • होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारी भरें और सबकुछ चेक करने के बाद सबमिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा। चाहे तो उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 बुधवार 12 बजे के बाद कभी भी घोषित हो सकता है। ऐसे में छात्रों को रोल नंबर अपने पास रखना चाहिए। साथ ही फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026