PSEB 12th Result 2026: चंद पलों का इंतजार, जल्द आ सकता है 12वीं क्लास का नतीजा, बिना इंटरनेट SMS से ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

PSEB 12th Result 2026: पंजाब के 12 क्लास के छात्रों को बुधवार को अपना परिणाम मिल सकता है। ऐसे में रिजल्ट आते ही छात्र बिना इंटरनेट के भी एसएमएस के माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

PSEB 12th Result 2026

Photo Credit: Google

PSEB 12th Result 2026: पंजाब के 12 कक्षा के छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएसईबी यानी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बुधवार को 12 क्लास के नतीजे घोषित कर सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही बिना इंटरनेट के एसएमएस से भी अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

SMS से चेक करिए पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026

अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर इंटरनेट कमजोर है, या फिर आपके पास इंटरनेट उपलब्ध ही नहीं है। तो आप एसएमएस का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में छात्रों को फोन के मैसेज बॉक्स में ‘PB12 के साथ Roll Number’ लिखना है और 5676750 पर सेंड कर देना है। इसके बाद कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर पंजाब शिक्षा बोर्ड की तरफ से परिणाम की जानकारी आ जाएगी।

डिजिलॉकर के जरिए देखें पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026

वेबसाइट से ऐसे जांचे अपना स्कोरकार्ड

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 बुधवार 12 बजे के बाद कभी भी घोषित हो सकता है। ऐसे में छात्रों को रोल नंबर अपने पास रखना चाहिए। साथ ही फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहना है।

Exit mobile version