PSEB 5th-8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, नाम, माता-पिता के नाम और जरुरी अन्य डीटेल्स की जरूरत होगी। पीएसईबी कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी।
पीएसईबी 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 कब होगा जारी?
आपको बता दें कि पीएसईबी 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 कब जारी किए जाएँगे? अभी तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। हालाँकि, अगर हम पिछले वर्षों के रुझानों को देखें, तो पीएसईबी कक्षा 5 के परिणाम आमतौर पर अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाते थे, जबकि कक्षा 8 के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाते थे। बहरहाल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभी तक 2025 के परिणामों के लिए सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
मालूम हो कि रिजल्ट जारी होने के बाद पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन स्कोरकार्ड सिर्फ प्रोविजनल होता है। ये परमानेंट स्कोरकार्ड नहीं है और ये सिर्फ छात्रों की जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड अपने पास तैयार रखें, ताकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट घोषित होते ही वे तुरंत ऑनलाइन स्कोरकार्ड , पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकें।
पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले पीएसईबी की की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
- पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2026 या पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र ज़रूरी डिटेल्स, अपना रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट कर रख लें।






