PSEB School Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट होने वाला है जारी! जानें कैसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

PSEB School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र, परिणाम जारी होने के बाद, पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

PSEB School Result 2026

Google Image

PSEB School Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) इन परीक्षाओं के रिजल्ट अब जल्द ही जारी कर सकता है। हालाँकि, इस संबंध में किसी सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कब तक पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा? इसे जानने के लिए ख़बर को आखिर तक पढ़ें।

पीएसईबी स्कूल रिजल्ट 2026:  कब जारी किए जाएंगे?

आपको बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र और उनके माता-पिता रिजल्ट को पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने के बाद स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा के नतीजों की घोषणा अप्रैल 2026 के शुरुआती सप्ताह में की जा सकती है। ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि पीएसईबी स्कूल रिजल्ट 2026 (कक्षा 5वीं,8वीं) डेट घोषणा से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PSEB School Result 2026:  स्कोरकार्ड कैसे कर पाएंगे डाउनलोड?

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पीएसईबी कक्षा 5वीं परीक्षा रिजल्ट स्कोरकार्ड स्कूलों से प्राप्त किए जाने की सुविधा प्रदान की जा सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या नोटिफिकेशन बोर्ड की ओर से जारी नहीं किया गया है। मालूम हो कि ख़बर लिखे जाने तक किस दिन पीएसईबी स्कूल रिजल्ट 2026 (कक्षा 5वीं और 8वीं) जारी किया जाएगा, इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में जो छात्र और अभिभावक इन परीक्षा परिणामों का इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे संबंधित अपडेट्स के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें। जानकारी हो कि पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

 

Exit mobile version