---Advertisement---

CUET 2023 परीक्षा की शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, यहां से करें सभी उम्मीदवार आवेदन

CUET 2023: जितने भी उम्मीदवार इस वर्ष अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं उन सभी के लिए ये बेहतर मौका है। बता दें, केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जितने भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं वो सभी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 11, 2023 4:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CUET 2023: जितने भी उम्मीदवार इस वर्ष अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं उन सभी के लिए ये बेहतर मौका है। बता दें, केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें जितने भी उम्मीदवार शामिल होना चाहते हैं वो सभी ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तय की गई है। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे करें आवेदन।

जानें कब होगी ये परीक्षा

इस परीक्षा का आयोजन 21 से 31 मई तक किया जाएगा। वहीं 30 अप्रैल तक परीक्षा केंद्र के विषय में लिस्ट जारी की जाएगी। आपको बता दें, इस आवेदन की जानकारी एम जगदीश कुमार ने ट्विटर के माध्यम से दी है।

Also Read: Higher Education के मामले में UP ने मारी बाजी, AISHE की रिपोर्ट में 6 टॉपर राज्य का हुआ खुलासा

इस परीक्षा के द्वारा कैसे मिलेगा दाखिला

अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी 2023 परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। इसके अलावा मेरिट लिस्ट में शामिल होना अनिवार्य है। इसके बाद 12वीं के अंकों पर स्टूडेंट्स को दाखिला दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: अब आपको होमपेज पर रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखेगा। उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब कैंडिडेट्स को कुछ डिटेल्स को भरना पड़ेगा। उसे फिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब सभी कैंडिडेट्स लॉगिन क्रिडेंशियल जेनरेट करें।

स्टेप 5: अब क्रिडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

स्टेप 6: अब फार्म सबमिट करें के बाद उसे डाउनलोड कर लें।

स्टेप 7: अब भविष्य के लिए फॉर्म डाउनलोड कर लें।

Also Read: Union Budget 2023: राष्ट्रपति ने कहा- हमें ऐसा भारत बनाना है जिसमें गरीबी न हो, वित्त मंत्री पेश करेंगी आर्थिक सर्वे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Servokon Education Foundation

मार्च 8, 2026

Delhi Metropolitan Education

मार्च 7, 2026

UPSC CSE Result 2025-26

मार्च 6, 2026

Delhi Metropolitan Education

फ़रवरी 28, 2026

NCERT Book Row

फ़रवरी 26, 2026

Delhi University

फ़रवरी 25, 2026