---Advertisement---

RRB Recruitment 2024: खुशखबरी! रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 44000 रुपये से भी ज्यादा

RRB Recruitment 2024: भारतीय रेल सेवा में नौकरी पाने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 16, 2024 5:46 अपराह्न

RRB Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

RRB Recruitment 2024: भारतीय रेल सेवा में नौकरी पाने के लिए इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल के 1376 पदों पर भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत डायटिसियन, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्निशियन, ओक्यूपेशनल थिरेपिस्ट, डेन्टल हाईजीनिस्ट, ओप्टोमेट्रिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती होनी है।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस भर्ती परीक्षा को पास कर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 19900 रुपये से लेकर 44900 रुपये (प्रति माह) तक का तनख्वाह उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको RRB Recruitment 2024 के बारे में विस्तार से बताते हैं ताकि आपकी राह और आसान हो सके।

भर्ती से जुड़े डिटेल

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से पैरामेडिकल के 1376 पदों पर की जा रही भर्ती से जुड़े डिटेल इस प्रकार हैं-

कुल पोस्ट– 1376
पदों का विवरण– डायटिसियन, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट, फील्ड वर्कर, ईसीजी टेक्निशियन, ओक्यूपेशनल थिरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, डेन्टल हाईजीनिस्ट, ओप्टोमेट्रिस्ट, फार्मासिस्ट, कार्डिएक टेक्निशियन, डायलासिस टेक्निशियन समेत अन्य कई पद।
आवेदन की अंतिम तिथि– 16 सितंबर, 2024
आवेदन शुल्क– सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, SC/ST उम्मीदवार, एक्स सर्विस मैन दिव्यांग, EBC के लिए 250 रुपये
आयु सीमा– न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता– संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री।
चयन प्रक्रिया– CBT परीक्षा, दस्तावेज परीक्षण और मेडिकल टेस्ट के आधार पर।
सैलरी– 19900 रुपये से लेकर 44900 रुपये तक (पदानुसार)

कैसे करें आवेदन?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से पैरामेडिकल के हजारों पदों पर की जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना बेहद जरुरी है। इसके लिए उम्मीदवार को RRB की आधिकारिक साइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें और साइट पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

जानकारी दर्ज करने के पश्चात दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर ‘सबमिट’ विकल्प को चुनें। इस प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन पूर्ण किया जा सकेगा।

नोट– इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए RRB की आधिकारिक साइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।

डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026