---Advertisement---

RUHS Counselling 2025: प्रथम राउंड सीट आवंटन रिजल्ट होने वाला है जारी, देखें ताजा अपडेट

RUHS Counselling 2025: बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 आयोजित किया गया था। जिसे RUHS जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर ने संयुक्त रूप से 27 मई 2025 को आयोजित किया था। अब पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम कभी भी जारी होने की संभावना है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जुलाई 15, 2025 7:46 अपराह्न

RUHS Counselling 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

RUHS Counselling 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज सीयूईटी काउंसलिंग पहले राउंड सीट आवंटन रिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इसको लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में साझा की गई जानकारी की मानें तो RUHS Round-1 Allotment Result 2025 जारी किए जाने को लेकर तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल ruhscuet2025.com पर जाकर सीट आवंटन स्थिति चेक कर सकेंगे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके RUHS CUET 2025 Counselling Round 1 Seat Allotment रिजल्ट देख सकते हैं।

RUHS Counselling 2025 प्रथम राउंड सीट आवंटन रिजल्ट कैसे देखें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर विजिट करें।

  • होम पेज पर “Counselling Round 1 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें।

  • नए पेज पर अभ्यर्थी अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • अब स्क्रीन पर आपका सीट आवंटन रिजल्ट दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

RUHS CUET 2025 परीक्षा कब आयोजित की गई थी?

मालूम हो कि बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम में दाखिला को लेकर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2025 का आयोजन किया गया था। जिसे RUHS जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से 27 मई 2025 को परीक्षा ली गई थी। नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हजारों उम्मीदवारों ने इस राज्य स्तरीय परीक्षा में भाग लिया। इसके बाद अब RUHS Counselling Round 1 Seat Allotment Result का इंतजार है। जिसके बाद छात्रों को आवांटित कॉलेज में उनके इच्छानुसार पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें: DU Undergraduate Admissions 2025: डीयू की सिम्युलेटेड रैंक जारी! यहां देखें और अंदाज़ा लगाएं, आपको किस कोर्स और कॉलेज में मिलेगा दाखिला

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

 Punjab News

मार्च 19, 2026

Punjab News

मार्च 19, 2026

Rashifal 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026