---Advertisement---

SGPGI लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर समेत कई पदों पर नौकरी पाने का मौका, जानें आवेदन से जुड़े सभी डिटेल

SGPGI Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 16, 2024 4:07 अपराह्न

SGPGI Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

SGPGI Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

SGPGI द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत कुल 1683 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ऐसे में आवेदन शुरू होने पर योग्य उम्मीदवार SGPGI की आधिकारिक साइट sgpgims.org.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर समेत विभिन्न पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कब से शुरू होगा इसको लेकर जल्द जानकारी सामने आएगी। ऐसे में आइए हम आपको आवेदन की प्रक्रिया से जुड़े जानकारी देते हैं और बताते हैं कि आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार कैसे अपना आवेदन कर सकता है।

SGPGI द्वारा जारी किए गए जारी किए गए नोटिफिकेशन के सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल साइट sgpgims.org.in पर जाना होगा जिसके बाद होम पेज पर जाकर SGPGI Officer भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।

SGPGI Officer भर्ती 2024 लिंक खुलने के साथ उम्मीदवार अपने सभी जरुरू डुटेल यहां दर्ज कर सकता है। इसके बाद निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान कर सबमिट विकल्प को चुन कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

आवेदन से जुड़े अन्य डिटेल

SGPGI द्वारा जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन के तहत कुल 1683 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमे पोस्ट व रिक्त पदों की संख्या इस प्रकार है।

पोस्टरिक्त पद
जूनियर इंजीनियर (टेलिकॉम)1
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट40
स्टोर कीपर22
स्टेनोग्राफर84
रिसेप्शनिस्ट19
नर्सिंग ऑफिसर1426
परफ्यूजनिस्ट5
टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी)15
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट21
टेक्नीशियन (रेडियोथेरेपी)8
टेक्निकल असिस्टेंट (न्यूरो-ओटोलॉजी)3
जूनियर फिजियोथेपिस्ट3
जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट3
न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट7
टेक्नीशियन (डायलिसिस)37
सैनिटरी इंस्पेक्टर8
कुल पद1683

शैक्षणिक योग्यता– नर्सिंग ऑफिसर पद के लिएबीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/बीएससी नर्सिंग/बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स किया होना चाहिए। इसके साथ ही इंडिया नर्सिंग काउंसिल/स्टेट में रजिस्ट्रेशन या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा किया होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 50 बेड के हॉस्पिटल में दो साल काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।

शुल्क– SGPGI के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को 1000 रुपये, एससी व एसटी उम्मीदवार को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सनद रहे कि निर्धारित की गई शुल्क के साथ उम्मीदवार को 18 फीसदी जीएसटी भी चुकाना होगा।

आयु सीमा– न्यूनतम आयु- 18 वर्ष, अधिकतम आयु- 40 वर्ष

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026