---Advertisement---

Shobhit University Gangoh के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Shobhit University Gangoh: शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा गांव गुरुनानक पूरा में श्री जितेंद्र जागलान के निवास स्थान पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कुल 182 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 7:15 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 9:06 पूर्वाह्न

shobhit university
Follow Us
---Advertisement---

Shobhit University Gangoh: दिनांक 04.09.2023 को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा गांव गुरुनानक पूरा में श्री जितेंद्र जागलान के निवास स्थान पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कुल 182 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। जिसमें बवासीर, फिशर, अर्श, नासूर इत्यादि रोगों के विशेषज्ञ डॉ. कृष्णानंद, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. आयशा गोयल ने अपनी सेवाएं दी।

45 रोगियों का शुगर चेक कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई

शिविर में 45 रोगियों का शुगर चेक कर निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। शिविर की सारी गतिविधि चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलतार सिंह ने संभाली। चिकित्सालय की ओर से डॉ. ललित शर्मा, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. श्रीदर्शना व पैरामेडिकल स्टाफ सतीश कुमार (स्टोर रूम इंचार्ज) काजल, गोपी कुमार, अजय कुमार, मुबारिक व जयविन्द्र ने भी इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी।

निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी

shobhit university

इस कैंप के आयोजन पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) शैलेन्द्र भारद्वाज ने सभी सहयोगियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Bank of Baroda recruitment 2026

मार्च 28, 2026