---Advertisement---

SSC JE Recruitment 2026: सरकारी इंजीनियर बनने का सपना होगा साकार! 1748 रिक्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन प्रकिया

SSC JE Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 1748 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। एसएससी जेई भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: सितम्बर 3, 2026 3:14 अपराह्न

SSC JE Recruitment 2026
Follow Us
---Advertisement---

SSC JE Recruitment 2026: सरकारी इंजीनियर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरा करना होगा। इसके अलावा ध्यान दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए भी इसी परीक्षा के जरिए भर्ती की जाएगी।

एसएससी जेई भर्ती 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?

आपको बता दें कि कुल 1748 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 तय की गई है। एसएससी जेई भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 28 से 30 सितंबर तक विंडो खुले रहेंगे। एसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पोस्ट और कैटेगरी के अनुसार अंतिम रिक्तियों की जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर के साथ अलग-अलग विभागों में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और टेलिकॉम से जुड़े पद शामिल हैं। आईएमडी में साइंटिफि असिस्टेंट की भर्ती भी इसी परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है।

SSC JE Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

मालूम हो एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया होना आवश्यक है। एसएससी जेई 2026 भर्ती में अधिकतर पदों के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, कुछ पदों के लिए 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में सररकारी नियमानुसार छूट मिलेगी। भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 वर्ष तक की आयु सीमा वाले पदों के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। जबकि 32 वर्ष तक की आयु सीमा वाले पदों के लिए जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी वैकेंसी नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 3, 2026

Bullet Train

सितम्बर 3, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 3, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 3, 2026

NALSAR Row

सितम्बर 3, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 3, 2026