---Advertisement---

ऑनलाइन साइट के साथ SMS से भी देख सकते हैं Odisha 10th Result 2026! यहां जानें चेक करने के साथ डाउनलोड का सबसे आसान तरीका

बीएसई द्वारा आज शाम 4 बजे Odisha 10th Result 2026 जारी किया जाएगा। छात्र ओडिशा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या एसएमएस के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 2, 2026 1:26 अपराह्न

Odisha 10th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Odisha 10th Result 2026: लाखों की संख्या में ऐसे छात्र जो परीक्षा परिणाम की इंतजार में जुटे हैं, उनके सब्र का फल आज मिलने वाला है। यहां बात ओडिशा बोर्ड में कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों की हो रही है जो नतीजों की घोषणा के लिए इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे ओडिशा टेंथ रिजल्ट 2026 की घोषणा होनी है। इसके बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in के साथ एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देख सकते हैं।

ऑनलाइन साइट के साथ SMS से भी देख सकते हैं Odisha 10th Result 2026! 

लाखों की संख्या में ऐसे छात्र जिन्होंने ओडिशा बोर्ड द्वारा ली गई कक्षा 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया है उनका इंतजार आज खत्म होगा। ऐसे तमाम छात्रों के परीक्षा परिणाम आज शाम 4 बजे घोषित होंगे। छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इससे इतर 5676750 पर “OR10” भेजकर भी एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखा जा सकता है। इस नंपर पर कमांड भेजते ही परीक्षा के नतीजे आपको फोन स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे। इससे रिजल्ट की जानकारी हासिल करना आसान हो सकेगा।

रिजल्ट चेक करने के साथ डाउनलोड का आसान तरीका

छात्रों के लिए हम यहां कक्षा 10वीं के रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका बताएंगे। सबसे पहले आधिकारिक साइट पर जाएं और फिर Odisha Board 10th Result लिंक पर क्लिक करें। तत्पश्चात नए पेज पर रोल नंबर के साथ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। फिर सबमिट विकल्प को चुनें। ऐसा करते ही ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा। इसके बाद छात्र डाउनलोड विकल्प को चुनकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए छात्रों को स्कूल का रुख करना होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Rashifal 20 June 2026

जून 19, 2026