---Advertisement---

TN MRB Recruitment 2024: खुशखबरी! असिस्टेंट सर्जन के हजारों पदों पर नौकरी पाने का मौका; जानें आवेदन से जुड़े डिटेल

TN MRB Recruitment 2024: तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) की ओर से असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के 2553 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 20, 2024 5:25 अपराह्न | Updated: मई 21, 2024 9:57 पूर्वाह्न

TN MRB Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

TN MRB Recruitment 2024: तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) की ओर से असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के 2553 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत योग्य उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए TN MRB के आधिकारिक साइट mrb.tn.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है जो पहले 15 मई थी। ऐसे में उम्मीदावर 15 जुलाई तक अपना आवेदन पूरा कर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) द्वारा असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के 2553 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद “असिस्टेंट सर्जन (जनरल) भर्ती आवेदन” लिंक को क्लिक करना होगा।

असिस्टेंट सर्जन (जनरल) भर्ती आवेदन लिंक के खुलने के बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर पंजीकरण को पूर्ण कर सकता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर निर्धारित की गई शुल्क का भुगतान करना होगा।

शुल्क भुगतान के बाद उम्मीदवार ‘सबमिट’ विकल्प को चुनकर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) द्वारा असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के 2553 पदों पर निकाली गई भर्ती से जुड़े सभी डिटेल इस प्रकार हैं-

आयु सीमा– सामान्य और अन्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, दिव्यांग के लिए 47 वर्ष, भूतपूर्व सैनिक के लिए 50 वर्ष व एससी/एसटी/एसबीसी/बीसी/बीसीएम (इन समुदाय के पूर्व सैनिकों के लिए) 59 वर्ष।

शुल्क– असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदावर को 1000 रुपये, एससी/एससीए/एसटी/डीएपी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया– TN MRB द्वारा आयोजित की गई इस भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्न है-

तमिल भाषा पात्रता परीक्षा (50 अंक), कंप्यूटर आधारित टेस्ट (100 अंक), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस और इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन।

शैक्षणिक योग्यता

तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) द्वारा असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के 2553 पदों पर निकाली गई भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार मद्रास मेडिकल रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1914 के तहत रजिस्टर्ड सर्जन हो। वहीं अनुभव को तौर पर उम्मीदवार के पास कम से कम 12 महीने के लिए किसी हाउस सर्जन के रुप में कार्य करने का अनुभव होना अनिवार्य है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026