---Advertisement---

UGC NET Result 2025: क्या आज जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट? ऐसे कर सकते हैं चेक, देखें डिटेल्स

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है। ऐसी संभावनाएं इसलिए बन रही हैं क्योंकि पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो पता चलता है कि UGC NET परीक्षा के 2-4 सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: जुलाई 15, 2025 9:47 पूर्वाह्न

UGC NET Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। जिस समय का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार था, वह अब खत्म होने वाला है। रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है। इसकी प्रबल संभावनाओं को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में जानकारी साझा की गई है। ध्यान रहे कि यूजीसी नेट परिणाम केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.nic.in पर ही जारी किया जाएगा। वहीं इस परिणाम से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इस खबर को अंत तक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

UGC NET Result 2025 कब जारी होगा?

आपको बता दें कि अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि UGC NET जून 2025 परीक्षा परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है। ऐसी संभावनाएं इसलिए बन रही हैं क्योंकि पिछले साल के ट्रेंड पर नजर डालें तो पता चलता है कि UGC NET परीक्षा के 2-4 सप्ताह के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है। ऐसे में UGC NET EXAM 2025 का आयोजन 25 से 29 जून के बीच किया गया था। जिसके बाद संभावना है कि UGC NET Result June 2025 इस सप्ताह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि NTA द्वारा परिणाम जारी होने के बाद वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से उपरोक्त वेबसाइट्स पर परिणाम देख सकते हैं।

UGC NET Result 2025 कैसे कर सकेंगे चेक?

मालूम हो कि यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा परिणाम जब भी जारी होगा, उसे सबसे पहले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट पर जाने के साथ ही होम पेज पर LATEST NEWS सेक्शन में रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसमें उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें: BJP के साथ सियासी पिच पर कर चुके हैं शानदार बैटिंग, अब बनाए गए हैं लद्दाख के LG, जानें कौन हैं Kavinder Gupta? देखें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026