---Advertisement---

UP Board Class 10th 12th Result 2026: आज खत्म हो जाएगा छात्रों का इंतजार, रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट नहीं, इन एडवांस तरीकों का करें इस्तेमाल

UP Board Class 10th 12th Result 2026: वीरवार को यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 को आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा। ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 23, 2026 11:44 पूर्वाह्न

UP Board Class 10th 12th Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

UP Board Class 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का लंबा इंतजार वीरवार को समाप्त हो जाएगा। जी हां, यह अब आधिकारिक हो चुका है। यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 का ऐलान आज शाम को 4 बजे घोषित किया जाएगा। यूपीएमएसपी यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज शाम को 52 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य तय करेगा। मतलब उनके परिणाम का ऐलान करेगा। ऐसे में अधिकतर स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए पुराना तरीका अपनाते हैं। मगर अक्सर देखने को मिलता है कि परिणाम के टाइम पर आधिकारिक वेबसाइट्स क्रैश हो जाती हैं। ऐसे में छात्र नए तरीकों के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जांचने के लिए ‘उमंग’ ऐप या साइट का इस्तेमाल

बता दें कि यूपी बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ‘UMANG’ साइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी चेक किया जा सकता है।

  • ऐसे में छात्रों को web.umang.gov.in पर जाना होगा। आप मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फिर उमंग मोबाइल ऐप में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
  • ऐप में यूपी बोर्ड या यूपीएमएसपी सर्च करें।
  • इसके बाद 10वीं या 12वीं कक्षा में से किसी एक का चुनाव करें।
  • अपना रोल नंबर समेत मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। आप रिजल्ट को डाउनलोड करके डिजिटली सेव कर सकते हैं।

डिजिलॉकर के जरिए भी स्टूडेंट देख सकते हैं अपना नतीजा

  • सबसे पहले डिजिलॉकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करें या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर अपना मोबाइल नंबर डालकर अपना पंजीकरण करें या साइन इन करें।
  • एजुकेशन का विकल्प चुनें या यूपी शिक्षा बोर्ड खोजें।
  • इसके बाद अपनी क्लास 10वीं या 12वीं का चयन करें।
  • छात्रों को रोल नंबर के साथ मांगी गई डिटेल भरें और सबमिट करें।
  • परिणाम सामने आ जाएगा और उसे डाउनलोड करके किसी डिवाइस में सेव कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का पुराना तरीका

वहीं, अगर आप ऑफिशियल वेबसाइट से अपना परिणाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • फिर अपनी कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, फिर उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 आने के बाद जब भी अपनी डिटेल देखें, तो परिणाम को डाउनलोड कर लें। इससे आपको भविष्य में आसानी रहेगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 17, 2026

Punjab News

मई 17, 2026

Rashifal 18 May 2026

मई 17, 2026

Rain Alert 18 May 2026

मई 17, 2026

कल का मौसम 19 May 2026

मई 17, 2026