---Advertisement---

कब जारी हो सकता है UP Board Result 2025? क्या प्रैक्टिकल की नई तिथि बन रही रोड़ा?

आखिर कब UP Board Result 2025 जारी होगा, इसको लेकर तमाम तरह के दावे और कयासबाजियां चल रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तिथि परिणाम जारी होने के बीच का रोड़ा बन रही है? आइए हम आपको सभी संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 29, 2025 2:17 अपराह्न

UP Board Result 2025
Follow Us
---Advertisement---

UP Board Result 2025: इंतजार की घड़ी को अब विस्तार मिलता नजर आ रहा है। यहां बात होगी यूपी बोर्ड परीक्षा देकर परिणाम की आश में नजर जमाए हुए छात्रों की। दरअसल, योपू बोर्ड रिजल्ट 2025 कब तक जारी हो सकता है ये अब भी कयासबाजी का विषय बना हुआ है। इसी बीच इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 के लिए नई तिथि जारी हुई है। UPMSP की ओर से जारी नई तिथि के अनुसार यह परीक्षा 7 और 8 अप्रैल 2025 को ली जाएगी। ऐसे में जो भी छात्र किसी कारणवश प्रैक्टिकल का हिस्सा नहीं बन सके थे, वे 7 और 8 अप्रैल को परीक्षा दे सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तिथि इस बात का संकेत भी है कि UP Board Result 2025 का इंतजार और लंबा हो सकता है। इसके पीछे क्या-क्या तर्क हैं उनके बारे में आपको विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

क्या प्रैक्टिकल की नई तिथि UP Board Result 2025 जारी होने में बन रही रोड़ा?

नोटिफिकेशन के माध्यम से यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल तिथि को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। एक ओर चर्चा चल रही थी कि UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर तैयारियां कर रहा है। ऐसे में कयास लगाए गए कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, अब इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़ी नई तिथइ 7 व 8 अप्रैल इस बात का संकेत हैं कि UP Board Result 2025 की प्रतीक्षा बढ़ सकती है। हालांकि, परीक्षा परिणाम की घोषणा को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। यही वजह है कि प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तिथि को लेकर सवाल उठ रहे हैं और पूछा जा रहा है कि क्या परिणाम की घोषणा में प्रैक्टिकल तिथि रोड़ा बन रहा है।

कब जारी हो सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025?

अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं सामने आया है। छात्रों के साथ उनके अभिवावक भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर नजर जमाए बैठे हैं। प्रैक्टिकल की नई तिथि आना इस बात का संकेत है कि परिणाम के लिए अभी इंतजार लंबा हो सकता है। इससे पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में UP Board Result 2025 जारी किया जा सकता है। हालांकि, अब नई तिथि आने के बाद इंतजार के साथ संभावित तिथि और बढ़ सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026