---Advertisement---

UP Rojgar Mela 2025: यूपी में हजारों लोगों को सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानें लास्ट डेट, योग्यता और आयु सीमा

UP Rojgar Mela 2025: यूपी रोजगार मेला 2025 में 10वीं, आईटीआई, 12वीं और फ्रेशर्स से लेकर ग्रेजुएट तक सभी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। एटा, इटावा, भदोही, मेरठ, बांदा, ललितपुर जैसी जगहों पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 10 रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन जगहों पर इच्छुक उम्मीदवार सिर्फ इंटरव्यू देकर ही नौकरी पा सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 23, 2025 9:05 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 24, 2025 8:18 पूर्वाह्न

UP Rojgar Mela 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

UP Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। यूपी के एटा, इटावा, भदोही, मेरठ, बांदा, ललितपुर जैसी जगहों पर 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 10 रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इन जगहों पर इच्छुक उम्मीदवार सिर्फ इंटरव्यू देकर ही नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाना होगा। ध्यान रहे कि इसी वेबसाइट के जरिए ही उम्मीदवार यूपी रोजगार मेला 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

UP Rojgar Mela 2025: कहां-कब लग रहे हैं रोजगार मेले?

तारीख वैकेंसीजगहपता
24 और 25 अक्टूबर 2025100इटावाजसवंतनगर, इटावा
24 अक्टूबर 2025300भदौहीजिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर, भदौही
25 अक्टूबर 2025350मेरठक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, रोहटा ब्लॉक, मेरठ
27 अक्टूबर 2025593एटाकल्याणी पीजी कॉलेज, मारहरा, एटा
28 अक्टूबर 202520बांदारामेश्वर प्रसाद प्राइवेट आईटीआई, पचनेही, बांदा
29 अक्टूबर 2025674ललितपुरपहलवान गुरूदीन प्रशिक्षण महाविद्यालय, पनारी, ललितपुर
29 और 30 अक्टूबर 202550खेरीपलिया, खेरी
30 अक्टूबर 2025500कौशांबीब्लॉक परिसर मुरातगंज, कौशांबी
31 अक्टूबर 2025250खेरीआईटीआई, राजापुर, लखीमपुर खेरी
31 अक्टूबर 2025350मेरठक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मेरठ

यूपी रोजगार मेला 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आपको बता दें कि यूपी रोजगार मेला 2025 में 10वीं, आईटीआई, 12वीं और फ्रेशर्स से लेकर ग्रेजुएट तक सभी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यूपी रोजगार मेले के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। आवेदक न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 35, 40 या 65 वर्ष तक (पद के अनुसार) आवेदन कर सकते हैं। कंपनी पद के आधार पर वेतन निर्धारित करेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025: तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? इन वजहों से महागठबंधन का सपना कहीं टूट न जाए! पढ़ें डिटेल्स

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Rashifal 13 March 2026

मार्च 12, 2026