---Advertisement---

WB Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2 मई को सुबह 9 बजे होगा जारी, सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख का होगा ऐलान, इस ऐप पर चेक कर सकते हैं परिणाम

WB Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी WBBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किए जाएंगे। 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ बेसिक डिटेल्स याद रखनी होंगी। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उन्हें पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 27, 2025 11:47 पूर्वाह्न

WB Madhyamik Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

WB Madhyamik Result 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी WBBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं बोर्ड के परिणाम 2 मई को सुबह 9 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किए जाएंगे। जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष और एडहॉक कमेटी करेंगे। WB Madhyamik Result 2025 जारी होने के बाद इसे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट result.wbbsedata.com पर चेक किया जा सकेगा।

WB Madhyamik Result 2025 यहां से कर पाएंगे चेक

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ बेसिक डिटेल्स याद रखनी होंगी। WBBSE Board Result 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन क्लास 10वीं रिजल्ट 2025 को लेकर एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें छात्रों को रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ध्यान रहे कि WB Madhyamik Result 2025 को 2 मई को सुबह 9.45 बजे से WBBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। साथ ही संबंधित स्कूलों को 2 मई को सुबह 10 बजे से बोर्ड ऑफिस में छात्रों की मार्कशीट मिलनी शुरू हो जाएगी।

WB Madhyamik Result 2025 इस मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे रिजल्ट

WB Madhyamik Result 2025 आधिकारिक वेबसाइट result.wbbsedata.com के अलावा मोबाइल ऐप के जरिए चेक किया जा सकेगा। जिसके लिए छात्रों को iresults.net\wbbse-app लिंक पर क्लिक कर ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस ऐप को ओपन कर WB मध्यमिक रिजल्ट 2025 टैब पर क्लिक कर बेसिक डिटेल्स दर्ज कर घर बैठे सरल और आसान तरीके से छात्र रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

WBBSE Board Supplementary Exam कब होगा?

आपको बता दें कि WBBSE ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख और शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। जानकारी हो कि WBBSE Board Supplementary Exam बोर्ड द्वारा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो किसी विषय में फेल हो जाते हैं या फिर पिछले पेपर अंक से नाखुश होते हैं। ऐसे में छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम के जरिए दोबारा परीक्षा देकर अगली कक्षा में पास मार्कशीट के साथ प्रवेश पाते हैं।

ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषणा को लेकर तैयारी पूरी? नोटिफिकेशन को लेकर बड़ी अपडेट! जानें अब कब घोषित होंगे नतीजे

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026