---Advertisement---

WBJEE Result 2025: वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट कब और कहां कर सकेंगे चेक, कौन सा लिंक होगा एक्टिव, जानें डिटेल्स

WBJEE Result 2025: कई सप्ताह की न्यायिक खींचतान और प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड WBJEE 2025 के परिणाम जारी होने की संभावना है। WBJEE Result 2025 जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन माध्यम से चेक किया जा सकेगा।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अगस्त 7, 2025 10:46 पूर्वाह्न

WBJEE Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

WBJEE Result 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतज़ार खत्म होने वाला है। यह परीक्षा परिणाम अब से कुछ ही देर में जारी किए जाने की संभावना है।
इसके संबंध में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई गई है। कई सप्ताह की न्यायिक खींचतान और प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद, पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड डब्ल्यूबीजेईई 2025 के परिणाम जारी होने की संभावना है। WBJEE Result 2025 जारी होने के बाद इसे ऑनलाइन माध्यम से चेक किया जा सकेगा। जिसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा। हालांकि, उम्मीदवार परीक्षा परिणाम परिणाम जारी होने के बाद ही चेक कर पाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यहां नज़र बनाए रखें। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों के पास एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड होना अनिवार्य है।

WBJEE Result 2025: कैसे कर सकेंगे चेक?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा।

  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन में जाएँ।

  • यहाँ आपको WBJEE 2025 Result के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

  • उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।

  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • स्कोरकार्ड चेक करने के साथ ही उसे डाउनलोड भी कर लें।

WBJEE 2025 Final Answer Key: कब होगा जारी?

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। जिसकी पहली पाली की परीक्षा सुबह की पाली में 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित की गई थी। मालूम हो कि इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही टॉप छात्रों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी। इसके साथ ही या उससे पहले बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी की जा सकती है। अगर WBJEE 2025 Final Answer Key जारी होती है तो उस पर किसी भी तरह की कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। रिजल्ट और आंसर की दोनों आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह आंसर की अंतिम और सर्वमान्य मानी जाएगी।

ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam: देशभर में रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आज से शुरू, जानें एग्जाम सेंटर पर क्या ले जाना है और क्या नहीं; ये है लेटेस्ट अपडेट

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026