---Advertisement---

120 Bahadur Audience Review: मेजर शैतान सिंह बने फरहान अख्तर का जज्बा, जोश और इंसानियत ऑडियंस को कितना आया पसंद, जानें रियल रिव्यू

120 Bahadur Audience Review: मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी को बयां करती 120 बहादुर फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस भावुक हो गई है। जानें जनता का पहला रिएक्शन क्या है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 21, 2025 11:10 पूर्वाह्न

120 Bahadur Audience Review
Follow Us
---Advertisement---

120 Bahadur Audience Review: भारतीय आर्मी की जज्बे और जोश को दिखाती फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ मूवी 21 नवंबर को रिलीज हो गई है। इसका ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला था। यही वजह है कि, ऑडियंस के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिला। 1962 में हुई भारत और चीन के बीच की लड़ाई दिखाती इस फिल्म का एक-एक हिस्सा देशभक्ति और हिम्मत से भरा हुआ है। इसमें 120 बहादुर को साथ लिए दुश्मनों से लड़ते मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी ‘रेडियो मैन’ रणचंदर यादव बयां करते हैं। ये फिल्म ऑडियंस को कितना पसंद आयी चलिए इसका फर्ल्ट डे फर्स्ट रिव्यू एक्स पर देखते हैं।

120 Bahadur Audience Review: किसी फिल्म ने फील ही नहीं करवाया, जो ‘120 बहादुर’ ने करवाया

Krupali Avad नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा , “120 बहादुर का पेड प्रीव्यू देखने गई थी सोचा नहीं था कि इतना इमोशनल हो जाऊंगी। फिल्म ने अंत में सच कह दिया और जब 2 यादव समाज के लड़के तिरंगा लेके खड़े हुए वो पल आज तक किसी फिल्म ने फील ही नहीं करवाया, जो 120 बहादुर ने करवाया।”

फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ ने ऑडियंस का छुआ दिल

Shubh नाम के यूजर ने भी ‘120 बहादुर’ फिल्म को देखने के बाद अपना अनुभव एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि, किस तरह से उस फिल्म ने उनके दिल को छू लिया है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि, ये मूवी इतना असर करेगी।

120 बहादुर’ जगा रही सच्चा राष्ट्रीय प्रेम

Srabanti Chakrabarti नाम के यूजर ने एक्स पर अपनी भावनाओं को पोस्ट करते हुए लिखा, “120 बहादुर ने मुझे एक ऐसा एहसास दिला या जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। यह एक दुर्लभ फिल्म है जो अंदर तक कुछ जगाती है, आपको याद दिलाती है कि सच्चा राष्ट्रीय प्रेम कैसा होता है। हर फ्रेम जानबूझ कर बनाया गया लगता है, हर भावना ईमानदार है।”

‘120 बहादुर’ की स्टोरी क्या है?

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें भारत और चीन के बीच हुए 1962 की कहानी को दिखाया गया है। इसमें अहीर रेजिमेंट के प्रमुख सैनिक मेजर शैतान सिंह भाटी की कहानी को दिखाया गया है। वो दुश्मनों से 120 बहादुर साथियों के साथ लड़ते दिखे हैं। ये रियल कहानी पर आधारित मूवी है। कम हथियारों से देश के दुश्मनों से लड़ते मैजर शैतान सिंह भाटी की कहानी रोगंटे खड़े करने वाली है। रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस बॉलीवुड फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor

जुलाई 13, 2026

Akansha Ranjan Kapoor

जुलाई 13, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3

जुलाई 13, 2026