---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: रिलीज के छठे दिन फरहान अख्तर या विवेक ओबेरॉय, जानें ऑडियंस की पहली पसंद कौन बना?

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' और विवेक ओबेरॉय की 'मस्ती 4' फिल्म के बीच कड़ी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 27, 2025 11:07 पूर्वाह्न

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय की ‘ग्रैंड मस्ती 4’ फिल्म को रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्मों से मेकर्स और ऑडियंस को काफी सारी उम्मीदें थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों की हालत खराब है। रिलीज के छठे दिन दोनों ही बॉलीवुड फिल्म अपना कलेक्शन निकालने के लिए जंग कर रही हैं। अगर आप इस वीकेंड किसी फिल्म को देखने के प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए इन में से किसे ऑडियंस सबसे ज्यादा पसंद कर रही है?

120 Bahadur Box Office Collection Day 6 में आयी गिरावट

‘120 बहादुर” फिल्म में 1962 के भारत और चीन के युद्ध में अपनी बहादुरी दिखाते भारतीय आर्मी मैन मेजर शैतान सिंह भाटी की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। शैतान सिंह का रोल बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने किया है।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

ये देशभक्ति से ओत-प्रोत एक दिल को छू लेने वाली सच्ची घटना पर आधारित मूवी है। इसका बजट लगभग 90 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अफसोस बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं निकाल सकी है। ‘120 बहादुर’ का टोटल कलेक्शन 14 करोड़ रुपए है। रिलीज के छठS दिन फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। ऑपनिंग डे पर फरहान अख्तर की इस मूवी ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर मूवी की हालत काफी खराब नजर आ रही है।

Mastiii 4 पर भारी पड़े फरहान अख्तर के ‘120 बहादुर‘

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की सबसे सुपरहिट रही ‘मस्ती’ फिल्म की फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट ‘ग्रैंड मस्ती 4’ को भी 21 नवबंर को रिलीज किया गया था।

पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

ये एडल्ट कॉमेडी से भरी फिल्म है। जिसका बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं दिख रहा है, जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी। ‘मस्ती’ ‘4 का बजट लगभग 40 करोड़ के आस-पास है। फिल्म पिछले छह दिनों में सिर्फ 12.81 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ऑडियंस ने किस तरह से इसे नकारा है। वहीं, फरहान अखथ्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की हालत इससे थोड़ी सी बेहदतर है। ‘120 बहादुर’ ने 6 दिनों में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन कमाई के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है, फरहान अख्तर की फिल्म को ‘मस्ती 4’ से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026