---Advertisement---

12th Fail: इमोशनल कर देगी चंबल में रहने वाले मनोज की यह कहानी, विक्रांत मैसी के लिए माइलस्टोन साबित होगी फिल्म!

12th Fail: विक्रांत की फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यह फिल्म कई मायनों में है खास। रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी को देखने के लिए आपको कभी-कभी इमोशनल भी होना पड़ेगा। मनोज के किरदार में विक्रांत खुद को कुछ इस तरह ढल गए की आप इसे देख इमोशनल हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2023 1:14 अपराह्न

12th fail
Follow Us
---Advertisement---

12th Fail: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विक्रांत मैसी एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी अदाकारी से अलग पहचान बना चुके हैं। वहीं शिक्षा व्यवस्था और इस पर आधारित उनकी फिल्म 12th फेल 27 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म कई महीनो में खास है और कहा जा रहा है कि विक्रांत मैसी के करियर के लिए माइलस्टोन साबित होगी। कैसे एक 12th फेल स्टूडेंट जिसे अंग्रेजी बोलने नहीं आती है लेकिन वह सपना देखता है आईएएस ऑफिसर बनने का। तो क्या वह अपने सपने को साकार कर पाएगा और क्या होगी फिल्म की पूरी कहानी।

सपने को साकार करने पहुंचा मुखर्जी नगर

जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह चंबल के पास रहने वाले मनोज की कहानी है जो 12वीं में पास होने के लिए चीटिंग का सहारा लेता है। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया जाता है और वह 12th फेल हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ सरकारी काम कर रहे हैं उसके पिता की नौकरी चली जाती है और इसके बाद मनोज और उसके भाई पर घर की जिम्मेदारी आ जाती है। वही जिस समय उसके स्कूल के प्रिंसिपल की गिरफ्तारी होती है तो मनोज भी सोच लेता है कि उसे भी आईएएस ऑफिसर बनना है। ऐसे में वह ग्वालियर होते हुए पहुंचता है दिल्ली के मुखर्जी नगर जहां उसके जैसे कई स्टूडेंट आईएएस बनने की तैयारी कर रहे होते हैं।

इमोशंस के साथ है फिल्म में रोमांस

मनोज के लिए आईएएस बनने का सफर काफी मुश्किल होने वाला था क्योंकि गांव से ताल्लुक रखने वाले मनोज अंग्रेजी में फिसड्डी था। ऐसे में क्या हिंदी मीडियम में भी वह आईएएस बनने का सफर पूरा कर पाते हैं यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। यह है फिल्म की कहानी। मनोज के किरदार में विक्रांत मैसी अपने आप को साबित करने में कामयाब हुए हैं। इस फिल्म में मेधा शंकर के साथ मनोज यानी विक्रांत मैसी का रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने लायक है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और उन लाखों छात्रों के संघर्ष की कहानी है जो आईएएस बनने का सपना लेकर कोचिंग में एडमिशन तो लेते हैं लेकिन इनमें से कई डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। विधु विनोद चोपड़ा पहले ‘3 ईडियट्स’ फिल्म मैं काम कर चुके हैं ऐसे में लोगों की नजरे विक्रांत की फिल्म पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026